राजिम माघी पुन्नी मेला 65 एकड़ के नए मेला स्थल में लगेगा; विकास और सुविधा के लिए प्रारंभिक तैयारी शुरू

0 मंत्री ने नए मेला स्थल निरीक्षण कर मेला स्थल में मंच, धर्मशाला, सड़क, बिजली, पानी आदि सुविधाओं के कार्यों को प्राथमिकता में लेकर पूर्ण करने दिए निर्देश

गरियाबंद , धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज राजिम मेला के लिए विकसित किए जा रहे नये मेला स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने लगभग 65 एकड़ में विकसित किए जा रहे मेला ग्राउंड में विभिन्न प्रगतिरत कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा की आगामी राजिम माघी पुन्नी मेला नए स्थल पर लगेगा। जिससे लोगों को पर्यटन और धार्मिक रूप से बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसकी प्रारंभिक तैयारी शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा की राज्य शासन द्वारा राजिम पुन्नी मेला के विकास के लिए नवीन मद में 20 करोड़ रुपए से अधिक राशि स्वीकृत की गई है।

मंत्री ने मेला स्थल में मंच, बिजली, पानी, सड़क, साधु संतो और श्रद्धालुओं के रहने के लिए आश्रय स्थल आदि कार्यों को प्राथमिकता में लेकर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इससे पहले मंत्री ने राजिम गेस्ट हाउस में कलेक्टर प्रभात मलिक की मौजूदगी में विभागीय अधिकारियों से मेला स्थल में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में चर्चा की।

*नए मेला स्थल में 3 घाट, फोरलेन सड़क, विद्युत सबस्टेशन की रहेगी सुविधाएं

मंत्री के नए मेला स्थल निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मलिक ने मेला स्थल में किए जाने वाले विकास और निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया की मेला स्थल के करीब नदी पर 3 घाट का निर्माण किया जा रहा है। मेला स्थल में भूमि समतलीकरण का कार्य लगभग पूर्णता की स्थिति में है। बिजली को बेहतर व्यवस्था के लिए सब स्टेशन भी स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने बताया की मेला स्थल को पर्यटकों के दृष्टि से भव्य रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए मंदिर से नए मेला स्थल तक पहुंच के लिए फोरलेन सड़क निर्माण किया जाएगा। इस पर मंत्री ने टेंडर आदि प्रक्रिया पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला स्थल पर रेस्ट हाउस भी बनाने के साथ ही साधु संतो, श्रद्धालुओं और मेला ड्यूटी में शामिल अधिकारी कर्मचारियों के रुकने के लिए बेहतर सुविधा युक्त धर्मशाला बनाने के भी निर्देश दिए। मेला स्थल के चारों तरफ शौचालय की व्यवस्था रहेगी । कलेक्टर ने बताया कि पैदल यात्रियों के आने-जाने के लिए अलग से पाथ वे बनाया जाएगा। नदी में बारहमासी पानी की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जायेगी। मेला स्थल में हेलीपैड भी बनाया जाएगा।

  • Related Posts

    RAILWAY; बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी लाइन कार्य, 10 लोक ट्रेने रद्द

    रायपुर , हावड़ा-मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में चौथीलाइन निर्माण का कार्य किया जा रहा है । इस कड़ी में बिलासपुर-…

    RAILWAY; चौथी लाइन पर चल रहे कार्य का असर…छत्तीसगढ़ में चलने वाली यह दस पैसेंजर ट्रेनें रद्द

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के भीतर चलने वाली 10 पैसेंजर ट्रेनों को रेलवे ने रद्द कर दिया है। हावड़ा–मुंबई मुख्य लाइन पर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?