राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का समापन समारोह 3 जून को; भजन संध्या में हिन्दी के प्रख्यात कवि कुमार विश्वास और राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार मैथली ठाकुर देंगी प्रस्तुति

0 केरल, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के दल अरण्यकाण्ड पर आधारित प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

0 इंडोनेशिया और कंबोडिया के दलों की होगी प्रस्तुति

रायपुर, देश-विदेश में आकर्षण का केन्द्र बने, छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ का 3 जून को रंगा-रंग समापन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। तीन दिवसीय राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन रायगढ़ के रामलीला मैदान में किया गया है।

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के तीसरे दिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक अरण्यकाण्ड पर आधारित प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें 4 राज्यों केरल, उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के दल हिस्सा लेंगे। शाम 6 बजे से 6.30 बजे तक कंबोडिया के दल द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 6.30 बजे 7 बजे तक केलो महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें महिला स्व-सहायता समूह की बहनें गोबर निर्मित दिये से दीपदान करेंगी। रात्रि 7 बजे से मंचीय कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया जाएगा। राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का समापन समारोह रात्रि 7.30 बजे से 8.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता दलों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही विदेशी कलाकारों और प्रतियोगिता के निर्णायकों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर विजेता दलों और विदेशी कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। रात्रि 8.30 बजे से 9 बजे तक इंडोनेशिया के दल की प्रस्तुति होगी। भजन संध्या में रात्रि 9 बजे से 9.30 बजे तक ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय कलाकार मैथिली ठाकुर तथा 9.30 बजे से 10 बजे तक ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय कलाकार कुमार विश्वास द्वारा ‘अपने-अपने राम म्युजिक नाईट’ की प्रस्तुति दी जाएगी।

  • Related Posts

    POLITICS; छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर PM मोदी से सीएम की हुई विस्तृत चर्चा

    नईदिल्ली, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प तथा राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना एवं…

    POLITICS; बिजली के दाम कम करने तथा स्मार्ट मीटर वापस लेने 1 अगस्त से कांग्रेस करेगी राज्यव्यापी आंदोलन

    रायपुर , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बिजली के दाम की बढ़ोत्तरी वापस लेने तथा स्मार्ट मीटर वापस लेने एवं 400 यूनिट तक बिजली बिल हॉफ योजना…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र