कार्यकर्ताओं में भरा जोश;सीएम बोले-प्रचंड जीत के संकल्प के साथ मैदान में उतरें कार्यकर्ता

जगदलपुर, आगामी विधान सभा चुनाव के पहले बस्तर संभाग स्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रचंड जीत के संकल्प के साथ मैदान में उतरें। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित तमाम दिग्गज नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के लिए रिचार्ज किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर की सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की प्रचंड जीत का संकल्प लेकर यहां से जाएं और अपने अपने क्षेत्र में डट जाएं।
कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस सह प्रभारी डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, अजय जांगिड़, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, सांसद दीपक बैज ने दीप प्रज्ज्वलित कर संभागीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।


सरकार की योजनाओं, सफलताओं और कमियों पर मंथन किया गया। जो कमियां रह गई हैं, उन्हें जल्द दूर करने का निर्णय लिया गया। बस्तर संभाग में कांग्रेस की वर्तमान स्थिति और विधायकों की परफॉरमेंस की समीक्षा की गई।  पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि हमारी पार्टी में हर एक कार्यकर्ता को सम्मान मिलता है। कार्यकर्ता ही रीढ़ का काम करते हैं। पार्टी और कार्यकर्ता एक – दूसरे के पूरक हैं। आपकी जो पहचान अपने अपने क्षेत्र में बनी है, वह पार्टी की वजह से ही है। कार्यकर्ताओं से ही पार्टी का अस्तित्व है। आप जितने जोश के साथ काम करेंगे, पार्टी उतनी ही ज्यादा मजबूत होगी। उन्होंने भूपेश बघेल सरकार के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनता की भलाई के लिए बेहतर काम कर रहे हैं। उनके द्वारा शुरू की गई कई योजनाएं दूसरे राज्यों के लिए भी मिसाल बन गई हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सबको साथ लेकर चल रहे हैं। पार्टी में कोई भेदभाव और मनमुटाव नहीं है। आप सभी भूपेश बघेल सरकार के अच्छे कामों को लेकर मतदाताओं के बीच जाएं और आशीर्वाद मांगें।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने में जो भूमिका कांग्रेस ने निभाई थी, वही भूमिका छत्तीसगढ़ को भाजपा के पंद्रह वर्षों के कुशासन से मुक्ति दिलाने में यहां के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निभाई है। कोई भी जंग अकेले राजा या सेनापति नहीं जीत सकते, जीत तो आप जैसे कांग्रेस के कर्मठ सिपाहियों के दम पर मिलती है। बस्तर संभाग के कार्यकर्ता पार्टी हित में पूरे समर्पण भाव से काम करते आ रहे हैं। यही वजह है कि संभाग की सभी बारह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को विजय मिली।

  • Related Posts

    POLITICS; ढालदास के बाद कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला जारी, ‘आप’ के दिग्गज ने 100 कार्यकर्ताओं संग थामा दामन

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस समय अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है. हाल ही में…

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व