लग्जरी कार में रोड शो करने वाले TI सस्पेंड;ट्रांसफर के बाद बैंडबाजे के साथ अफसर को दी गई थी विदाई

बिलासपुर, खाकी वर्दी में फिल्मी स्टाइल में विदाई समारोह में नेताओं की तरह रोड शो करने वाले TI को बिलासपुर IG ने सस्पेंड कर दिया है। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ से बिलासपुर ट्रांसफर होने पर थानेदार सुरेंद्र स्वर्णकार को ढोल-ताशों के साथ बारातियों की तरह विदाई दी गई थी, जिसमें वे दुल्हन की तरह सजी अपनी लग्जरी कार का सन रूफ खोलकर वर्दी में ब्लैक गॉगल लगाकर हाथ जोड़कर रोड शो भी किया था। TI की विदाई का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है और सुरेंद्र स्वर्णकार चर्चा में आ गए हैं, जिसके बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

तबादला होने के बाद थानेदार सुरेंद्र स्वर्णकार को उनके स्टाफ ने विदाई समारोह का आयोजन किया था। पुलिसकर्मियों ने उनकी विदाई समारोह को यादगार बनाने के लिए ढोल-ताशों के साथ ही उनकी कार को गुलाब की फूलों से सजाया था। जिस तरह से उनकी विदाई हुई, उस तरह का फेयरवेल बड़े-बड़े अधिकारियों को भी नहीं मिलता होगा।

डोंगरगढ़ में विदाई, बिलासपुर में ज्वाइन करते ही सस्पेंड
ढोल-ताशों के साथ बारातियों की तरह विदाई लेकर फूलों से सजी अपनी लग्जरी कार से बिलासपुर पहुंचे। लेकिन, इससे पहले ही उनकी विदाई समारोह का यह वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ और निरीक्षक सुरेंद्र स्वर्णकार पूरे प्रदेश में चर्चा में आ गए। सोमवार को पुलिस लाइन में आमद देने के बाद वे SP संतोष सिंह और IG बद्रीनारायण मीणा से मिलने पहुंचे। उनके इस कार्यप्रणाली को पुलिस अफसरों ने भी अनुशासनहीनता माना है। यही वजह है कि बिलासपुर में जॉइन करते ही उन्हें निलंबित कर दिया गया है।

ब्लैक गॉगल में कार का सन रूफ खोलकर अ‌भिवादन कर रहे थे थानेदार
अपनी खाकी वर्दी और काले चश्मे में TI सुरेंद्र स्वर्णकार मुस्कुराते और हाथ हिलाते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टीआई सुरेंद्र स्वर्णकार की कार के आगे पीछे पुलिसकर्मी ढोल-ताशों पर भांगड़ा करते रोड शो कर रहे हैं।

  • Related Posts

    CRIME; कांग्रेस पार्षद के खिलाफ FIR, जोन कमिश्नर को फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप

    रायपुर, राजधानी रायपुर में कांग्रेस पार्षद के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया है। सफाई कर्मचारियों के भुगतान को लेकर फोन पर गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में…

    EOW; 18 साल पुराना शिक्षाकर्मी भर्ती घोटाला मामला, ईओडब्ल्यू ने 38 आरोपियों के खिलाफ पेश किया 1500 पन्नों का चालान

    राजनांदगांव, खैरागढ़ में वर्ष 2007-08 में हुई शिक्षाकर्मी वर्ग-3 भर्ती में अनियमितता के 18 साल पुराने मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो ने…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार