विधानसभा चुनाव; कम खर्च में निष्पक्ष चुनाव की तैयारी, सात सीटों के लिए नामांकन आज से

रायपुर, इस बार जहां प्रत्याशियों के खर्च की सीमा और विभिन्न सामग्री के दाम में चुनाव आयोग द्वारा बढ़ोतरी की गई है, वहीं चुनाव आयोग के खर्च में कमी कर दी गई है। इस बार आयोग ने मितव्ययी चुनाव कराने के लिए वाहनों, मतादान केंद्रों में दी जाने वाली सुविधाओं पर होने वाले खर्च, वीडियोग्राफी जैसे खर्च पर कंट्रोल किया है। बहरहाल कल 21 अक्टूबर से जिले के सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन दाखिला शुरु होगा। जिला निर्वाचन कार्यालय में कल से हलचल भी बढ जायेगी।

जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान किया जाएगा। इसके लिए 21 अक्टूबर को अधिसूचना जारी की जाएगी। वहीं, नामांकन भरने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर निर्धारित की गई है और नाम वापसी के लिए दो नवंबर तक का समय प्रत्याशियों को दिया गया है। वहीं तीन दिसंबर को मतगणना होगी।

आंकड़ों के अनुसार 2018 के विधानसभा चुनाव में मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी का बजट पिछले विधानसभा चुनाव में लगभग एक करोड़ 12 लाख रुपये का था, इसे कम करते हुए इस बार 28 लाख रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा मतदान केंद्रों में लगाए जाने वाले टेंट में भी पिछले वर्ष एक करोड़ 58 लाख रुपये के लगभग राशि खर्च की गई थी, लेकिन इस बार इसके लिए भी सिर्फ 28 लाख रुपये का ही बजट दिया गया है।

वहीं इस विधानसभा चुनाव में कुल बजट 50 प्रतिशत से भी कम कर दिया गया है। आंकड़ों के अनुसार जिले में 1,869 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा चुनाव में तैनात अधिकारियों के लिए वाहन किराए से नहीं लिए जाएंगे। निगम मंडलों को आवंटित वाहनों में कटौती कर उन्हीं वाहनों को मतदान अधिकारियों को आवंटित किए जाएंगे। इसके अलावा विधायकों और मंत्रियों से जो वाहन वापस लिए गए हैं, उनको भी चुनाव के काम में लगे अधिकारियों को दिए जाएंगे।

आयोग के खर्चे में टीए-डीए, पोलिंग पार्टियों का किराया, वीडियो सर्विलांस टीम, वेबकास्टिंग, टेंट, लाइट, माइक, भोजन, वीडियोग्राफी, मतदान सामग्री, मतदाताओं को जागरूक करने वाली सामग्री, जीपीएस ट्रैकिंग, प्रिंटिंग, अस्थाई निर्माण कार्य, ईवीएम को एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाना शामिल होता है।

1108 शहरी और 761 ग्रामीण मतदान केंद्र

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार रायपुर जिले में कुल 1869 कुल मतदान केंद्र हैं। जिसमें 1108 शहरी और 761 ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान केंद्र हैं। वहीं, कुल मतदान केंद्रों में से 935 बूथ की वेब कास्टिंग करवाई जाएगी, जिसमें सीसीटीवी के माध्यम से पोलिंग के दौरान मानीटरिंग होगी, जिसे राज्य निर्वाचन आयोग से लेकर केंद्रीय निर्वाचन आयोग भी इसे लाइव देख सकेंगे।

24 चेकपोस्ट और 72 टीमें तैनात

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से ही सी-विजिल ऐप नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया गया है। इसके लिए 23 टीमें बनाई गई हैं। जिसमें 69 अधिकारी-कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा जिले भर में 24 चेकपोस्ट बनाए गए हैं। 72 टीमें दिन रात निगरानी कर रही हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACTION; लापरवाही पर बाबू निलंबित,प्राचार्य को नोटिस, दो दिन में कैंसर पीड़ित व्याख्याता को 2 लाख की राहत

    रायपुर, कैंसर से जूझ रही एक महिला व्याख्याता द्वारा सुनवाई न होने की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सिर्फ दो दिनों के भीतर  लगभग…

    TRAFFIC; राजधानी के इन 19 प्रवेश मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध

    रायपुर, शहर में सुगम यातायात, लोक सुरक्षा एवं आवागमन को व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत रिंग…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…