विधानसभा चुनाव तक डी जीपी बदलने की संभावना कम; इसी माह रिटायर हो रहे डीजीपी अशोक जुनेजा को मिलेगी सेवावृद्धि

रायपुर, छत्तीसगढ़ पुलिस के मुखिया डीजीपी अशोक जुनेजा को सेवावृद्धि दी जाएगी। वे 30 जून को रिटायर होने वाले हैं, लेकिन राज्य सरकार उनको पद पर बनाए रखेगी। ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में जुनेजा ही पुलिस मुखिया के तौर पर काम करते रहेंगे। 1989 बैच के आईपीएस जुनेजा 11 नवंबर 2021 को डीजीपी बनाए गए थे।

9 नवंबर 2021 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह विभाग की समीक्षा के दौरान पुलिस की कार्यप्रणाली पर जमकर नाराजगी जताई थी। ठीक उसके दो दिन बाद जुनेजा को राज्य का डीजीपी बना दिया गया था। डीजीपी जुनेजा 30 जून को रिटायर हो रहे हैं।

इस वजह से पुलिस मुख्यालय से लेकर पूरी ब्यूरोक्रेसी में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि राज्य का अगला डीजीपी कौन होगा? वैसे नए डीजीपी के लिए सीनियर आईपीएस के अलग-अलग नाम सामने आ रहे हैं। लेकिन सरकार फिलहाल डीजीपी बदलने के मूड में नहीं है।

डीजीपी की सरकार के साथ तालमेल और पुलिस मुख्यालय में बेहतर कामकाज को देखते हुए जुनेजा को सेवावृद्धि की पूरी संभावना है। अभी ऐसा माना जा रहा है कि पहले की तुलना में नक्सल वारदातों में कमी आई है।

लो-प्रोफाइल और उठापटक से दूर रहने का लाभ
डीजीपी जुनेजा का लो-प्रोफाइल रहना उनके पक्ष में जाता है। वे अपने काम से मतलब रखते हैं, ब्यूरोक्रेसी की उठापटक से खुद को दूर रखते हैं। इसके अलावा, पुलिस मुख्यालय में खींचतान की चर्चाएं होती रहती थीं, उस पर भी जुनेजा ने बेहतर ढंग से कंट्रोल किया है। इसकी वजह से उन्हें सीएम के विश्वासपात्र अफसरों में से एक माना जाता है। इन्हीं सब बातों की वजह से पुलिस मुख्यालय में कोई बदलाव नहीं होगा। हालाकि चुनाव आयोग से शिकायत होने पर दिक्कत बढ सकती है।

  • Related Posts

    CGPSC; असिस्टेंट इंजीनियर के 46 पदों पर होगी भर्ती, 13 मई से कर सकते है आवेदन,आईआईटी भिलाई में भी होगी भर्ती

    रायपुर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने स्टेट इंजीनियङ्क्षरग सेवा परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) में…

    DA; पेंशनरों को महंगाई भत्ते से वंचित करना भेदभाव, बिजली विभाग की तरह आदेश जारी करें

    रायपुर, राज्य सरकार ने विद्युत विभाग (CSEB) के कर्मचारियो एवं पेंशनरो के लिए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते का आदेश जारी किया है l वहीं राज्य सरकार के अन्य विभागों कर्मचारी…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…