विपक्षी दलों से अपील; प्रियंका वाड्रा को घोषित करें पीएम पद की उम्मीदवार

बंगलुरु, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का कॉन्फिडेंस हाई है। पार्टी नेताओं को लगने लगा है कि यह जीत आने वाले विधानसभा चुनावों और फिर लोकसभा चुनावों में भाजपा की हार की राह आसान कर सकती है। इस बीच, कांग्रेस प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ी बात कही है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि तमाम विपक्षी दलों को मिलकर प्रियंका वाड्रा को 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवार घोषित कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा, अगर विपक्ष को 2024 में नरेंद्र मोदी को हराना है तो ऐसा बड़ा चेहरा सामने लाना होगा जो लोकप्रिय, विश्वसनीय और स्वीकार्य हो। मुझे लगता है कि प्रियंका वाड्रा से अधिक लोकप्रिय, स्वीकार्य और विश्वसनीय कोई नेता नहीं है। मैं विपक्षी दलों से उन्हें पीएम उम्मीदवार घोषित करने की अपील करना चाहता हूं। देखिए वीडियो

क्या पीएम की कुर्सी के लिए राहुल बनाम प्रियंका

क्या पीएम पद की उम्मीदवार के लिए कांग्रेस में राहुल गांधी बनाम प्रियंका वाड्रा होने जा रहा है? जानकारों का कहना है कि विपक्ष से पहले कांग्रेस को यह तय करना होगा कि वे किसे अपना चेहरा बनाना चाहती है? कांग्रेस में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के नाम पर दो धड़े बंटे हुए हैं।

कर्नाटक चुनाव में जीत के बाद से नेता राहुल को पीएम उम्मीदवार ही नहीं, बल्कि अगल प्रधानमंत्री बताते लगे हैं। वहीं विपक्षी दलों में इस पर अभी कोई चर्चा नहीं हुई है। गांधी परिवार के किसी सदस्य को चेहरा बनाने पर ममता बनर्जी के साथ ही अखिलेश यादव, केसीआर और अरविंद केजरीवाल को आपत्ति हो सकती है।

  • Related Posts

    POLITICS; 5 चुनावी राज्यों में कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटियों का किया गठन, यूपी में अजय माकन को मिली कमान

    नईदिल्ली, आने वाले साल 2027 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं. इसलिए सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं. आज 16 नवंबर 2026 को कांग्रेस…

    CONGRESS; 27 हजार बूथों तक पहुंचेगी कांग्रेस, दीपक बैज बोले- प्रदेशभर में चलाया जाएगा ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान

    जगदलपुर, छत्तीसगढ़ में वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस अब प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू कर चुका है, जहां 11 से 15 नवंबर तक मंडल स्तर पर चौपाल लगाकर जनता…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत