शराबबंदी की गुहार;10 हजार महिलाओं के दस्तखत के साथ दस्तावेज राज्यपाल को GS मिश्रा ने सौंपा

रायपुर, प्रदेश की महिलाओं की मांग या यूं कहें कि उनकी आवाज अब राजभवन तक पहुंची है। प्रदेश में शराबबंदी लागू करने की गुहार राज्यपाल से की गई है। पूर्व आईएएस और बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य गणेश शंकर मिश्रा ने मांग पत्र और शराबबंदी का एक प्रस्ताव राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को सौंपा है।

राज्यपाल को सौंपा गया प्रस्ताव धरसींवा विधानसभा इलाके की 10 हजार से अधिक महिलाओं ने तैयार किया। एक सभा में सभी ने तय किया के प्रदेश में शराबबंदी लागू हो। कांग्रेस ने पिछले चुनावों में जो वादा किया वो पूरा हो। इस मामले में राज्यपाल से मुलाकात के बाद गणेश शंकर मिश्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ में शराबबंदी का वादा करके कांग्रेस ने वोट ले लिए मगर बदले में धोखा दिया।

राज्यपाल ने इस विषय पर बातचीत में सकारात्मक रवैया अपनाया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि इस विषय को वो तत्काल राज्य सरकार को भेजेंगे। भाजपा शासन द्वारा ग्राम पंचायत स्तर पर शराबबंदी के लिए जनजागरण के लिए चलाए गये भारत माता वाहिनी अभियान को भी फिर से शुरू किए जाने का समर्थन राज्यपाल ने किया। उन्होंने कहा कि इसे फिर से शुरू किए जाना चाहिए मैं इस संबंध में भी राज्य सरकार को निर्देशित करूंगा।

भाजपा शासनकाल में शुरू हो चुकी थी शराबबंदी
दिलचस्प बात यह रही कि लंबे वक्त तक आबकारी विभाग यानी शराब बेचने वाले विभाग के आयुक्त रह चुके रिटायर्ड आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा बतौर प्रदेश भाजपा नेता इस आंदोलन की अगुवाई कर रहे थे । सभा में पहुंची महिलाओं को संबोधित करते हुए मिश्रा ने बताया कि पिछली भाजपा सरकार शराबबंदी का काम शुरू कर चुकी थी। धीरे-धीरे करीब 400 दुकानों को बंद किया जा चुका था।

  • Related Posts

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    POLITICS; अफीम की खेती और गैस संकट पर कांग्रेस ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान

    जगदलपुर,  छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर नक्सलवाद, कानून व्यवस्था, महंगाई और गैस संकट को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नक्सलवाद खत्म करने…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां