सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद सीएम बघेल बोले; ट्रैफिक चालान जैसी हो गई ईडी की कार्रवाई, कर रही थर्ड डिग्री टार्चर

रायपुर, छत्तीसगढ़ में चल रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई और उस पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, सड़क पर ट्रैफिक पुलिस खड़ी रहती है चालान बुक लेकर। जो भी आए, उसे पकड़े, चालान काटे और अंदर कर दिए।

या बोलते हैं कोर्ट में जाकर पटाओ। इसी तरह से ईडी वाले हैं। नोटिस जेब में रखे रहते हैं। जिसे मन आया, उसके नाम से नोटिस, वहीं खड़े-खड़े दे दिया। मुख्यमंत्री बघेल ने धमतरी रवाना होने से पहले मीडिया से कहा कि अधिकारी-कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। थर्ड डिग्री दे रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा का मूल एजेंडा ही यही है कि सरकार को काम मत करने दो। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी वर्ग नहीं है जो सरकार से नाराज हो। कोरोना होने के बावजूद भी किसी वर्ग को यह नहीं लगा कि सरकार उनके साथ नहीं खड़ी है। सुप्रीम कोर्ट ने भी फटकार लगाई है। ईडी वाले तो निरंकुश हो गए हैं। इसके बाद भी नहीं सुधरे तो सुप्रीम कोर्ट तो है ही। कोर्ट में कपिल सिब्बल ने सही बात कही है कि चुनाव है इसलिए इस तरह की कार्रवाई कर रहे हैं। वाट्सएप चैटिंग को लेकर लेकर पीट-पीटकर कर्मियों पर दबाव बनाया जा रहा है। आपका नाम लिया तो ईडी वहां पहुंच जाती है। अच्छा हुआ कि भाजपा के नेताओं का नाम नहीं लिया नहीं तो उसके पास पहुंच जाते।

चुनौती देने वाला पहला राज्य बना छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ धन शोधन निवारण अधिनियम के प्रविधानों की संवैधानिक वैधता को न्यायालय में चुनौती देने वाला पहला राज्य बन गया है। भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 131 के तहत अधिनियम को चुनौती देते हुए मूल वाद दायर किया।यह अनुच्छेद किसी राज्य को केंद्र या किसी अन्य राज्य के साथ विवाद की स्थिति में सीधे उच्चतम न्यायालय का रुख करने का अधिकार देता है। गौरतलब है कि धन शोधन का यह मामला दिल्ली की एक अदालत में 2022 में दाखिल आयकर विभाग के एक आरोपपत्र पर आधारित है।

  • Related Posts

    POLITICS; ढालदास के बाद कांग्रेस प्रवेश का सिलसिला जारी, ‘आप’ के दिग्गज ने 100 कार्यकर्ताओं संग थामा दामन

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. दरअसल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस इस समय अपने आप को मजबूत बनाने में जुटी है. हाल ही में…

    POLITICS; गुरु खुशवंत सिंह के घर में सियासी सेंध!, बड़े भाई के कांग्रेस प्रवेश करते ही सिंहदेव ने खोला पुराना राज…….

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ़ की सियासत में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत सिंह के बड़े भाई ढाल दास सिंह के कांग्रेस में शामिल होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. उनके कांग्रेस…

    You Missed

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    FILM; मुसाफिर कैफे.. एक सार्थक सच

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    Hanuman Ansh: फिल्म हनुमान अंश को छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री करने की घोषणा

    MISS WORLD 2026; MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    MISS WORLD 2026;  MP की निकिता नहीं बन पाईं विश्व सुंदरी, जोहेरी मोला के सिर सजा का ताज, 111 सुंदरियों को दी मात

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व