आठ बोगी की कटौती के कारण अब रायपुर से गुजरने वाली वंदे भारत ट्रेन के किराए में नहीं होगी कटौती

रायपुर, बिलासपुर से नागपुर के बीच दौड़ रही वंदे भारत एक्सप्रेस में रायपुर मंडल से औसतन 70 प्रतिशत यात्री सफर कर रहे है, इसलिए रेलवे ने किराए में 25 प्रतिशत की कटौती नहीं करने का फैसला लिया है। दरअसल, रेलवे बोर्ड ने पिछले दिनों 50 प्रतिशत से ज्यादा सीटें खाली रहने वाली ट्रेनों के यात्री किराए में 25 प्रतिशत तक कटौती करने की घोषणा की है। इसमें वंदेभारत एक्सप्रेस भी शामिल है।

16 बोगियों वाली वंदे भारत का किराया ज्यादा होने के कारण अधिकांश यात्री इस ट्रेन से सफर को प्राथमिकता नहीं दे रहे थे, इसलिए दो महीने पहले ही इसकी आठ बोगी कम कर दी। इसके चलते 1128 की जगह अब इस ट्रेन में यात्री क्षमता 546 की रह गई हैं। ट्रेन में क्षमता कम होने व यात्रियों की संख्या के अनुपात में अंतर कम होने के कारण ही छूट का लाभ इस ट्रेन के यात्रियों को नहीं मिल पायेगा।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर से नागपुर के बीच चलने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस को नागपुर रेलवे स्टेशन पर 11 दिसंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया था।यह ट्रेन बिलासपुर से नागपुर व नागपुर से बिलासपुर सप्ताह में छह दिन एक फेरे में चलाई जाती है।

रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि आठ कोच के साथ चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस में सीट के हिसाब से यात्रियों की संख्या औसतन 70 प्रतिशत रहती है,इसलिए किराया में छूट देने के संबंध में फिलहाल कोई दिशा-निर्देश रेलवे बोर्ड से नहीं मिला है।25 प्रतिशत छूट केवल ट्रेन की सीटे खाली रहना भर नहीं है, बल्कि कई और शर्तें भी शामिल हैं।

  • Related Posts

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    GOLD; लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा सोना

    नई दिल्ली, मुहर्रम के मौके पर आज एमसीएक्स पर सुबह के सत्र में ट्रेडिंग बंद है। लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना लगातार चौथे हफ्ते गिरावट की तरफ बढ़ रहा है।…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र