एक्सिस बैंक में सात करोड़ की लूट; नकाबपोशों ने मैनेजर पर चाकू से किया वार

रायगढ़,  आधा दर्जन नकाबपोश युवकों ने मंगलवार की सुबह फिल्मी तर्ज पर शहर स्थित एक्सिस बैंक में लूट की वारदात को अंजाम ​दिया। लुटेरे बैंक के मैनेजर सहित अन्य स्टाफ को एक कमरे में बंद कर सोने के बिस्किट समेत सात करोड रुपये लेकर फरार हो गए। एक नकाबपोश लुटेर ने सबसे पहले बैंक के मैनेजर पर चाकू वारकर उन्हें लहूलुहान किया और कर्मचारियों को एक कमरे में एकत्र होने कहा। वारदात की सूचना पर डीआईजी, एसएसपी पुलिस टीम मौके पर पहुंच गए हैं। शहर में नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार रायगढ़ शहर के घरघोड़ा मार्ग पर स्थित एक्सिस बैंक में सुबह करीब 8:45 बजे पांच से छह नकाबपोश युवक धारदार हथियार के साथ घुसे। बैंक में मौजुद लोगों को धमकाते हुए सबको एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बैंक के मैनेजर से लॉकर की चाबी मांगी।

इस दौरान बैंक मैनेजर पर लुटेरों ने चाकू से हमला कर दिया। इससे उनके मैनेजर के जांघ व कमर में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वापस बैंक लाकर पुलिस के अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। मैनेजर ने पुलिस को बताया ​कि लुटेरे उनसे चाबी लेकर लाकर में रखे नगदी रकम को लेकर फरार हो गए।

कुछ लोगों ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को बैंक के बगल से निकले रास्ते से भागते हुए देखा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मैनेजर ने सोने के बिस्किट व अन्य समान के साथ लगभग सात करोड़ रुपये ले जाने की जानकारी दी है। हालांकि लूट की रकम व लुटेरों की संख्या के बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। लुटेरों के मोटरसाइकिल में सवार होकर बैंक तक आने की बात कही जा रही है।

दिनदहाड़े सात करोड रुपये से अधिक की लूट की वारदात से हड़कंप मच गया है। रायगढ़ रेंज डीआईजी रामगोपाल गर्ग, एसपी सदानन्द कुमार, कोतवाली थाना प्रभारी, साइबर सेल के प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; रेत उत्खनन विवाद में फायरिंग,कुर्की के डर से फरार आरोपी अभाविप नेता ने किया सरेंडर,9 आरोपी पकडे जा चुके

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहड़ में अवैध रेत उत्खनन को लेकर फायरिंग और मारपीट के चर्चित मामले में लंबे समय से फरार चल…

    FLIGHT; बाल-बाल बचे 141 यात्री, हैदराबाद से फुकेट जा रही फ्लाइट का नोज टूटा, रनवे बंद

    नईदिल्ली, हैदराबाद से थाईलैंड के फुकेट जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब लैंडिंग के दौरान विमान में गंभीर तकनीकी खराबी सामने आ…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?