ओडिशा के 64 विधायक दागी; 46 पर गंभीर तो 1 पर दुष्कर्म का भी आरोप; ADR का खुलासा

भुवनेश्वर,ओडिशा के 64 विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन विधायकों में एक पर दुष्कर्म का आरोप भी है। जबकि 46 विधायकों के खिलाफ संगीन आरोप है। एसोशिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।

एडीआर ने देश की 28 विधानसभाओं और 2 केंद्र शासित प्रदेशों के विधायकों द्वारा हलफनामों के माध्यम से घोषित आपराधिक पृष्ठभूमि के विवरण का विश्लेषण करने के बाद यह रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा के 145 विधायकों के विवरण का विश्लेषण किया गया है। इनमें से 64 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं। इस तरह देखा जाए तो राज्य के 44 प्रतिशत विधायकों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं

इतना ही नहीं रिपोर्ट में 46 विधायकों के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज पाए गए हैं, यानी राज्य के 32 फीसदी राजनेताओं के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। एडीआर की माने तो ओडिशा के 2 विधायकों के नाम पर हत्या, 11 विधायकों के नाम पर हत्या के प्रयास और 12 विधायकों के नाम पर महिलाओं के खिलाफ अपराध का मामला दर्ज पाया गया है। वहीं, इनमें एक विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का केस भी पाया गया है।

एडीआर के आंकड़ों अनुसार, बीजद के 113 विधायकों के हलफनामों का विश्लेषण किया गया है, जिनमें से 45 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। 45 में से 32 के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

  • Related Posts

    DEATH; कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मौत, 1984 दंगों में मिली थी उम्रकैद की सजा

    नईदिल्ली, कांग्रेस के पूर्व सांसद और 1984 के दंगों में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार की मौत हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल…

    POLITICS; मोहन भागवत के दौरे के पहले अमेरिका में USCIRF ने उठाई मांग ‘RSS पर बैन और उनके नेताओं को न दिया जाए सम्‍मान…

    नईदिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर कई बार अलग-अलग तरह की बयानबाजी की गई है. देश के कई हिस्सों में उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगाई गई थी. हालांकि…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार