ओडिसा रेल हादसे पर डीआरएम का बड़ा बयान- ‘सिग्नल के साथ फिजिकल टैम्परिंग की गई’

भुबनेश्वर. ओडिशा ट्रेन दुर्घटना (Odisha Train Accident ) की जांच जारी है। सीबीआई (CBI) के साथ ही रेलवे भी अपने स्तर पर जांच कर रहा है। इस बीच, ओडिशा में खुर्दा के डीआरएम ने विस्फोटक खुलासा किया है।

डीआरएम रिंकेश राय का कहना है कि यदि कोई फिजिकल टैपरिंग मतलब शारीरिक रूप से छेड़छाड़ नहीं करेगा, तो सिग्नल गड़बड़ नहीं हो सकती है। यह तकनीकी रूप से संभव ही नहीं है। उनका स्पष्ट कहना है कि रेलवे में सिग्नल के साथ फिजिकल टैंपरिंग की गई थी, तभी दो ट्रेनें एक पटरी पर आई और भीषण दुर्घटना हुई।

इसलिए जताई जा रही छेड़छाड़ की आशंका

खुर्दा डीआरएम ने कहा कि मुख्य लाइन पर ग्रीन सिग्नल था। प्री-कंडीशन ठीक होती है, तभी ग्रीन सिग्नल मिलता है। अगर कुछ गड़बड़ी होगी तो कभी भी ग्रीन सिग्नल नहीं मिलेगा, लाल बत्ती जलेगी।

डाटा लॉक से स्पष्ट हो चुका है कि कोरोमंडल एक्सप्रेस जिस मुख्य लाइन पर जाने वाली थी, उस पर ग्रीन सिग्नल था। यही कारण है कि सिग्नल के साथ छेड़छाड़ की आशंका पैदा हो रही है। छेड़छाड़ के बिना यह संभव ही नहीं है कि दो गाड़ियां एक पटरी पर आ जाए। अब रेलवे के अधिकारी अपनी जांच में खुर्दा डीआरएम के बयान को भी शामिल कर रहे हैं और इस दिशा में जांच की जा रही है।

सीबीआई ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार को सीबीआई की दस सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। वहीं रेलवे भी एक्शन मोड में है। दिल्ली में रेलवे बोर्ड की बैठक हुई, जिसमें तय हुआ कि देशभर के स्टेशनों पर सिग्नलिंग की जांच की जाएगी।

  • Related Posts

    CRIME; भाजपा महिला पार्षद ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश, अस्पताल में नेताओं की लगी भीड़

    रायगढ़,  छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में रायगढ़ नगर निगम की भाजपा महिला पार्षद ने आत्महत्या की कोशिश की है। नेहा देवांगन रायगढ़ नगर निगम में वार्ड क्रमांक 2 से भाजपा…

    E-Challan; चालान भरने का आखिरी मौका 14 मार्च तक, नहीं भरा तो जब्त होंगी गाड़ियां, 6 हजार से ज्यादा ई-चालान लंबित

    रायपुर, अगर आपके वाहन का भी ई-चालान लंबे समय से लंबित है तो 14 मार्च की तारीख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में इस दिन लोक…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां