कानून व्यवस्था

कटरा जा रही बस पुल से नीचे गिरी, 7 लोगों की मौत, 4 की हालत गंभीर

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर से एक भीषण सड़क हादसे की खबर है। अमृतसर के कटरा जा रही यात्री बस पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रुप से घायल हैं। जम्मू के डीसी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में कितने यात्री थे, और कितने लोग घायल हुए हैं, इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक ये बस अमृतसर से कटरा जा रही थी। जम्मू जिले के झज्जर कोटली इलाके में बस एक पुल से नीचे गिर गई। यह जगह कटरा से लगभग 15 किलोमीटर दूर है।

Related Articles

Back to top button