कहीं पर शिक्षकों को बैठने जगह नहीं तो कहीं पर बच्चों को पढाने टीचर नहीं, एक शिक्षक के हवाले पूरा मीडिल स्कूल

महासमुंद, संलगनी कारण समाप्त होने के बावजूद स्कूलों में अतिशेष शिक्षक कई सालों से पदस्थ हैं। इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से होने के बावजूद कोई करवाई नहीं हो रही है। जबकि कई स्कूलों में अभी भी शिक्षकों की कमी है। फिर भी अफसरों द्वारा अतिशेष शिक्षकों को नहीं हटाया जा रहा है। कहीं-कहीं पर शिक्षकों को बैठने जगह नहीं है। जिला शिक्षा अधिकारी एवं बीईओ मिलकर अंचल की शिक्षा व्यवस्था का बंटाधार करने में तुले हुए है।

जिले के पिथौरा तहसील इलाके के ग्राम गिरना प्रायमरी एवं मीडिल स्कूल इसकी मिसाल है। मीडिल स्कूल में में पदस्थ एक शिक्षिका पिथौरा के आत्मानद स्कूल में प्रतिनियुक्ति में चली गई। एक शिक्षक समंवयक बनकर चले गए। अब एक ही शिक्षक तीन क्लास पढाते है। प्रायमरी स्कूल मे दो ही शिक्षिकाएं है। इसमें भी एक शिक्षिका तबादले के लिए जुट गई है। इससे यहां अध्ययन-अध्यापन का अंदाजा लगाया जा सकता है। ग्राम गिरना ओडीसा सीमा से लगा गांव है जो पिथोरा मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर है।

इस तरह की समस्याओं से ग्रसित कई स्कूल है। मगर शिक्षा अधिकारी समझने को तैयार नहीं है और ग्रामीण इसे अपनी नियति मान बैठे है। सरकार बच्चों को अंग्रेजी पढाना चाहती है ,मगर यहां बच्चों को क ख ग … पढाने शिक्षक नहीं है। पिछले साल से इसकी बार-बार शिकायत के बाद भी शिक्षा अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी चेहतों को ब्लाक अथवा तहसील मुख्यालय के आसपास के स्कूल में लाकर अटैच कर देते है। इसलिए गांव में शिक्षक कम हो जा रहे है। साथ ही गांव के स्कूल एकल शिक्षकीय हो जाते है।

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने एक आदेश जारी कर शिक्षकों के सभी प्रकार के अटैचमेंट को तत्काल समाप्त करने का आदेश दिया था। इसका पालन होने की बात कहकर शिक्षा अधिकारियों ने हलफनामा भी दे दिया। लेकिन उसका फील्ड में पालन नहीं हुआ है। पिथोरा ब्लाक के कई शासकीय प्राथमिक शालाएं एकशिक्षकीय हो गए है। अटैचमेंट समाप्त होने के बाद भी उसको मूल शाला के लिए कार्यमुक्त नहीं किया गया। संलनीकरण एक शिक्षा सत्र के लिए होता है। इसके बाद भी उसको कार्यमुक्त नहीं किया गया।

  • Related Posts

    CGPEB;बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को, आवेदन 27 अप्रैल तक

    रायपुर,  बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। व्यापमं द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 11 जून को आयोजित की जाएगी।…

    CGPSC,सीजीपीएससी प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3921 अभ्यर्थी मेंस के लिए चयनित

     रायपुर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आयोग की आधिकारिक…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम