कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने किया नवनिर्मित प्रयोगशाला, कैरियर मार्गदर्शन, नियोजन एवं एलुमनी कार्यालय का लोकार्पण

रायपुर, 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कृषि महाविद्यालय, रायपुर में विश्वविद्यालय स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहराया एवं परेड की सलामी ली। 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में महाविद्यालय के उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं, एन.सी.सी. के कैडेट्स एवं एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों को बी एवं सी सर्टिफिकेट प्रदान किये। कार्यक्रम के दौरान एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. के कैडेट्स द्वारा देश भक्ति गीतों का प्रस्तुतिकरण दिया गया। कृषि महाविद्यालय रायपुर के छात्र-छात्राओं के बैंड द्वारा आकर्षक प्रस्तुतीकरण दिया गया।

77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कृषि महाविद्यालय रायपुर के कीट विज्ञान विभाग के नवनिर्मित प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कैरियर मार्गदर्शन, नियोजन एवं एलुमनी कार्यालय का उद्घाटन भी किया। यह कार्यालय विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के व्यक्तित्व विकास हेतु व्याख्यान एवं कार्यशालाओं के आयोजन के साथ-साथ छात्रों को विभिन्न सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में नियोजन हेतु मदद करता है। इस सेंटर के द्वारा पूर्व छात्रों का मिलन समारोह का भी आयोजन किया जाता है। पूर्व छात्रों द्वारा आयोजनों में अध्ययनरत छात्रों को कैरियर मार्गदर्शन करते हैं एवं उनके नियोजन में भी मदद करते हैं।

अतिथियों द्वारा इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया। समारोह में कुलसचिव जी.के. निर्माम, विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक त्रिपाठी, निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. अजय वर्मा, निदेशक शिक्षण डॉ. एस.एस. सेंगर, निदेशक प्रक्षेत्र एवं बीज डॉ. एस.एस. टुटेजा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता जी.के. दास, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. विनय पाण्डेय, खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. ए.के. दवे, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक एवं कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

कृषि विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में कुलसचिव ने किया ध्वजारोहण

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रशासनिक भवन में कुलसचिव जी.के. निर्माम ने राष्ट्रध्वज फहराया और झण्डे को सलामी दी। इस अवसर पर उप कुलसचिव (स्थापना) डॉ. श्रीकान्त चितले, उप कुलसचिव (शैक्षणिक) डॉ. सी.पी. खरे, ओ.एस.डी. डॉ. येमन देवांगन सहित विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    HEALTH; छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों और परिवारों को मिलेगा कैशलेस इलाज का लाभ, मंत्रिपरिषद ने दी मंजूरी

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों को स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में बड़ी राहत मिलने जा रही है। प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की…

    ELECTRICITY; रायपुर सहित छह जिलों की बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने 286 करोड़ की नई पारेषण लाइन ऊर्जीकृत

    – रायपुर, बिलासपुर, मुंगेली, बेमेतरा, कवर्धा तथा भाटापारा-बलौदाबाजार के लोगों को होगा फायदा रायपुर, रायपुर सहित छह जिलों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़…

    You Missed

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश

    TOURISM; ठेकेदारों और निर्माण एजेंसियों से नाराजगी, भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने कड़े निर्देश