खूबसूरती और हाॅटनेस से पुरुषों को रिझाकर लूटपाट; पुलिस ने दो युवतियों को किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर,  खूबसूरत चेहरा, हॉट ड्रेस और काम भोले-भाले यात्रियों को जाल में फंसाना और फिर उनके पास मौजूद रुपये-पैसे, मोबाइल आदि लूट लेना। ऐसी ही दो युवतियों को भुवनेश्वर कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो एक युवक को अपने जाल में फंसा कर उसे लूटने की फिराक में थीं।

यह दिलचस्प खबर राजधानी भुवनेश्वर के मास्टर कैंटीन से सामने आई है। कमिश्नरेट पुलिस ने इस मामले में दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया है। खबर के मुताबिक, शहीद नगर झुग्गी बस्ती के पप्पू दिगल शुक्रवार दोपहर मास्टर कैंटीन में रेलवे टिकट काटने गए थे। जब वह टिकट लेकर लौट रहे थे, तो उन्हें हाट ड्रेस में दो युवतियों ने अचानक रोक लिया।

युवक के आवाज उठाने पर महिलाएं लगाने लगीं गलत आरोप

इससे पहले कि पप्पू कुछ सोच पाता, उन्होंने जबरन उससे 2,100 रुपये और वीवो मोबाइल फोन छीन लिया। पप्पू के विरोध करने पर दोनों महिलाएं चिल्लाईं और कहा कि वह उनके साथ गलत हरकत कर रहा था, लेकिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने यह देख लिया और 112 नंबर डायल कर दिया।

खूबसूरत चेहरा दिखाकर लोगों को लूटना है इनका काम

फोन आने पर कमिश्नरेट पुलिस बिना देर किए वहां पहुंची। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और थाने में हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों युवतियों ने अपना सुंदर रूप दिखाकर ट्रेन से उतरे यात्रियों को फंसाकर पैसे कमाने की बात कबूली है।

लूट मचाने वाली गिरोह की जल्‍द होगी गिरफ्तारी

इसके बाद कमिश्नरेट पुलिस ने दोनों युवतियों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया। गिरोह में अन्य लोगों के शामिल होने की खबरें हैं। भुवनेश्वर जोन-1 के एसीपी मानस रंजन गडनायक ने कहा है कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।हालांकि, यह इस तरह का कोई पहला मामले नहीं है, बल्कि आजकल हनीट्रैप के जरिए भी पुरुषों को लूटने की कई घटनाएं सामने आती हैं। इसके लिए जरूरी है समय पर धैर्य और सूझबूझ से काम लेना ताकि इस तरह की किसी स्थिति का सही से मुकाबला किया जा सके। 

  • Related Posts

    MINING; सिपाही की पिटाई कर रेत भरी गाडी लेकर भागने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, वाहन मालिक की तलाश जारी

    0 अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी अंबिकापुर, राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि खनिज संसाधनों की लूट, अवैध कारोबार तथा शासकीय कार्य…

    ED; अब ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री! नव्या मलिक की संपत्तियों की होगी जांच, 850 लोगों का नाम सामने आया था, पुलिस से मांगी केस डायरी

    रायपुर, राजधानी रायपुर के ड्रग्स मामले में ईडी की एंट्री हो गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग, काला धन और अवैध तरीके से पैसे के लेन-देन के मामले…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’