छत्तीसगढ़ में नया सिस्टम एक्टिव; राजधानी में झमाझम बारिश, दो दिनों तक वर्षा के आसार

रायपुर, राजधानी रायपुर में शुक्रवार दोपहर को झमाझम बारिश हुई। कुछ देर की बारिश से सड़कों के साथ निचले इलाकों में जलभराव हो गया। अगले दो दिनों तक बारिश का नया सिस्टम एक्टिव रहेगा। इससे बस्तर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इससे पहले गुरुवार को बिलासपुर, मुंगेली, जांजगीर, कांकेर, जशपुर, कोरिया, नारायणपुर, बीजापुर ​​​​​​में बारिश हुई। बाकी शहरों में गर्मी का असर रहा। मौसम​ विभाग के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम बदल जाएगा।

प्रदेश में 41.10 इंच बारिश, कोटा पूरा

छत्तीसगढ़ में अब तक औसत 41.10 इंच बारिश हो चुकी है। आज भी कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। प्रदेश में 4 जिले में औसत से ज्यादा बारिश हुई है। इनमें बलौदाबाजार, बीजापुर, मुंगेली, रायपुर शामिल है। 17 जिलों में औसत बारिश हुई है। 6 जिलों में औसत से कम वर्षा है।

सर्वाधिक वर्षा बीजापुर और कम वर्षा सरगुजा जिले में

राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 29 सितंबर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1679.3 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 479.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 773.8 मिमी, बलरामपुर में 968.7 मिमी, जशपुर में 900.8 मिमी, कोरिया में 919.8 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 902.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

रायपुर जिले में 1189.3 मिमी वर्षा

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 1189.3 मिमी, बलौदाबाजार में 1203.7 मिमी, गरियाबंद में 930.8 मिमी, महासमुंद में 1035.7 मिमी, धमतरी में 966.6 मिमी, बिलासपुर में 1258.1 मिमी, मुंगेली में 1360.1 मिमी, रायगढ़ में 1231.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 978.9 मिमी, जांजगीर-चांपा में 1198.9 मिमी, सक्ती में 1050.1 मिमी, कोरबा में 1045.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 1113.3 मिमी, दुर्ग में 896.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 925.6 मिमी, राजनांदगांव में 1152.2 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1267.4 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 1085.4 मिमी, बालोद में 1012.5 मिमी, बेमेतरा में 934.7 मिमी, बस्तर में 1039.1 मिमी, कोण्डागांव में 1051.5 मिमी, कांकेर में 989.0 मिमी, नारायणपुर में 938.5 मिमी, दंतेवाड़ा में 1053.3 मिमी और सुकमा में 1401.9 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WAR; होर्मुज में भारतीय नाविकों के जहाज पर हमला, 1 लापता, 10 ने बीच समंदर शिप छोड़कर बचाई जान

    नईदिल्ली, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच ओमान के तट के पास एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले को लेकर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश…

    TIGER; दुनिया में पहली बार एक साथ दिखे ‘ब्लैक टाइगर’, कैमरा देखते ही ‘शावकों’ ने दिया ऐसा पोज

    भुवनेश्वर, दुनिया में ‘दुर्लभ ब्लैक टाइगर’ की एक तस्वीर ने सबको रोमांचित कर रखा है। जंगल में बाघिन के साथ घूमते तीन काले बाघ शावकों की तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र