छत्तीसगढ़ लिपिक फेडरेशन की 4 सितम्बर से होने वाली बेमुद्दत हड़ताल स्थगित

रायपुर, छत्तीसगढ़ लिपिक फेडरेशन द्वारा 04 सितम्बर 2023 से होने वाले अनिश्चितकालीन आंदोलन को विधायक, मंत्री एवं सचिव सामान्य प्रशासन विभाग से चर्चा उपरांत स्थगित किया गया है। जिला अध्यक्ष रायपुर राजेश सोनी ने बताया कि लिपिक फेडरेशन पदाधिकारियों ने विधायक सत्यनारायण शर्मा के निवास स्थान पर मुलाकात की जिसमें विधायक के द्वारा लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की वेतन विसंगति की प्रथमदृष्टया प्रतीत होने का लेख करते हुये उसमें सुधार करने की अनुशंसा करते हुये वर्तमान अनिश्चितकालीन आंदोलन में नही जाने की सलाह दी गई।

उन्होने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न मंत्रीमंडल के मंत्रियों सहित मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन को अपने पत्र के माध्यम से लिपिकों के ज्ञापन प्रेषित किया। कमलप्रीत सिंह सचिव सामान्य प्रशासन विभाग से हुई भेंट में लिपिक फेडरेशन के पदाधिकारियों से लिपिकों के वेतनमान में सुधार हेतु आवश्यक प्रस्ताव तैयार करते हुये माननीय मुख्यमंत्री जी के सम्मुख प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया, उन्होने ने भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर नही जाने की सलाह फेडरेशन के पदाधिकारियों को दी। इसी तारतम्य में आज मंत्रालय में मोहम्मद अकबर मंत्री वन, आवास एवं पर्यावरण से संपर्क किया गया। उन्होने ने भी लिपिक फेडरेशन के पदाधिकारियों के ज्ञापन पर प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत कर निराकरण करने का आश्वासन दिया है। 

लिपिकों के प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रुप से संजय सिंह प्रांताध्यक्ष छ.ग.लि.व.शा कर्म.संघ, रोहित तिवारी प्रांताध्यक्ष छ.ग.प्र.लि.व.शा.कर्म.संघ, वीरेंद्र नाग प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ लिपिक वन कर्मचारी संघ, व्ही. पी. तिवारी, आर.बी.साहू, देवाशीष दास, राजकुमार सौंधिया, जाहिद अहमद, गौतम हाजरा, रफीक मोहम्मद, राजेश सोनी, रघुराज सिंह, मनीष शर्मा, परिवेश ठाकरे, अतिश शर्मा, मुकेश कसार, सहित रायपुर जिले अन्य लिपिक साथी उपस्थित रहे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    NOTICE; सिंचाई विभाग के 4 अफसरों को नोटिस, सीएम के गृह जिले की 9.84 करोड़ की सिंचाई परियोजना के टेडर पर हाईकोर्ट सख्त

    रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर की लोअर डोड़की डायवर्जन स्कीम के करीब 9.84 करोड़ रुपये के टेंडर को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणियों के बाद जल…

    POLICE; घोटालों की जांच को गति देने 10 पुलिस अफसरों का ACB और EOW में तबादला

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में 10 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. इन अफसरों की तैनाती राज्य आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो  (ACB) में की गई है. इनमें…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र