छ्त्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा; कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बने चेयरमैन

रायपुर, छ्त्तीसगढ़ में कांग्रेस प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा की गई है। इस चुनाव समिति में छ्त्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को चेयरमैन बनाया गया है। अब कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति की कमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज संभालेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने 22 सदस्यीय प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा की। समिति में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डा चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित आठ मंत्रियों को शामिल किया गया है। समिति में पार्टी के तीनों राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय, राजेश तिवारी और पारस चोपड़ा को जगह मिली है। इसके साथ ही वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, धनेंद्र साहू और अमितेश शुक्ला को भी शामिल किया गया है।

कांग्रेस केंद्रीय संगठन ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री मोहन मरकाम को टीम में शामिल किया है। बस्तर संभाग से दीपक बैज के अलावा मोहन मरकाम और राजेश तिवारी कमेटी में शामिल हैं। जबकि सरगुजा से उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को शामिल किया है। पिछले चुनाव में पार्टी ने जिन चार प्रमुख नेताओं के चेहरे पर चुनाव लड़ा था, उन चारों को जगह देकर समीकरण साधने की कोशिश की गई है। चुनाव समिति में जातिगत और क्षेत्रीय समीकरण को भी ध्यान में रखा गया है। सबसे ज्यादा नेता रायपुर संभाग के हैं, जिन्हें प्रदेश चुनाव समिति में स्थान मिला है।

मंत्री कवासी, भगत, उमेश को नहीं मिली जगह

चुनाव समिति में मंत्री कवासी लखमा, अमरजीत भगत और उमेश पटेल को जगह नहीं मिली है। कवासी अपनी बेबाक टिप्पणी को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। जबकि उमेश पटेल विधानसभा चुनाव को देखते हुए खुद को रायगढ़ तक समेटे हुए हैं। भगत सरगुजा में सक्रिय हैं, लेकिन केंद्रीय संगठन ने भगत को मौका नहीं दिया।

  • Related Posts

    HC; एक व्यक्ति एक बार ही बने प्रधानमंत्री, हाईकोर्ट ने केंद्र को जारी किया नोटिस, 3 अगस्त तक का दिया समय

    भोपाल, एक व्यक्ति को एक ही बार प्रधानमंत्री बनाया जाए। देश में वन नेशन-वन पोस्ट की व्यवस्था लागू की जाए। इस मांग के साथ हाईकोर्ट में दायर याचिका पर सोमवार…

    POLITICS; अब पूर्व IAS सुजाता कार्तिकेयन की बीजद में एंट्री, नवीन पटनायक ने किया स्वागत

    भुवनेश्वर,ओडिशा की राजनीति में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक और राजनीतिक फेरबदल देखने को मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी पूर्व IAS वीके पांडियन की पत्नी और…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’