जनचौपाल;बिल्डिंग के नियमितीकरण प्रक्रिया पर रोक लगाने दिया आवेदन,ईलाज में लापरवाही के विरूद्ध जांच की मांग

रायपुर, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में आमजनों की समस्याएं सुनी। जनचौपाल में 60 आवेदन आए इसपर कलेक्टर ने अधिकारियों को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बी.बी पंचभाई, एसडीएम देवेन्द्र पटेल उपस्थित थे।

जनचौपाल में शिवाजी नगर, दलदल सिवनी वार्ड क्रमांक-7 के रहवासियों ने शासकीय भूमि में बच्चों के खेलनें के लिए गार्डन तथा बुजुर्गों को बैठने और सुख-दुख के कार्य के लिए भवन निर्माण कराने आवेदन दिया। ग्राम सिर्री निवासी श्री नितिन वर्मा ने द्वारा राजस्व निरीक्षक के आपत्ति जताते हुए पुनः सीमांकन करने का निवेदन किया।

मनीष सेन ने ओम हॉस्पिटल एवं सरस्वती नर्सिंग होम के चिकित्सक के विरूद्ध शिकायत करते हुए जांच करने का आग्रह किया। श्री सेन ने बताया कि उनके द्वारा उनकी पत्नी के ईलाज मे लापरवाही करने के संबंध में पूर्व में सीएचएमओ रायपुर को आवेदन दिया गया था, जिसपर जांच प्रतिवेदन भी तैयार किया गया था। मगर अभी तक कोई ठोस कदम नही उठाया जा सका है। श्री सेन ने आवश्यक कार्रवाई करने का निवेदन किया है।

जनचौपाल में समरथ वाटिका के निवासियों ने बिल्डर के नियमितीकरण के आवेदन पर रोक लगाने की मांग को लेकर कहा कि उनकी सोसाईटी दावडा कॉलोनी रायपुर में स्थित है। उनके बिल्डर द्वारा करीब 95 प्रतिशत फ्लैटवासियों के सहमति के बिना नियमितीकरण कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही जिस जगह का नियमितीकरण किया जा रहा है वहां पर अंडरग्राउंड वाटर टंकी बनाई हुई है। पार्किंग की जगह कम कर रूम बनाया गया है अतः समस्त रहवासियों ने उक्त प्रकिया पर रोक लगाने का आग्रह निवेदन किया।

इसी प्रकार कमल विहार निवासी विष्णु व्यवहार ने लालपुर वार्ड क्रमांक 53,55 से अंग्रेजी शराब दुकान को हटवाने हेतु, अभनपुर निवासी त्रियोगी बाई ने स्वयं की कृषि भूमि पर अवैध कब्जे से मुक्त कराने, ग्राम सगुनी के पिताम्बर वर्मा ने कौशल विकास योजना के तहत कार ड्राईविंग का निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए और ग्राम पंडरभट्ठा के निवासियों ने मुआवजा देने के लिए सहित अन्य नागरिकों ने जनचौपाल में अपने समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन दिए।

  • Related Posts

    HORTICULTURE; ‘आप सरकार नहीं चला रहे, हम चला रहे हैं’, सम्मेलन में हॉर्टिकल्चर अफसरों पर भड़के डिप्टी सीएम कनक वर्धन

    भुवनेश्वर, भुवनेश्वर स्थित कृषि भवन में आयोजित राज्य स्तरीय उद्यानिकी अधिकारी सम्मेलन में ओडिशा के उप मुख्यमंत्री तथा कृषि व किसान सशक्तिकरण मंत्री कनक वर्धन सिंह देव अधिकारियों की कार्यशैली…

    HC; तेंदूपत्ता खरीदी पर 2% एबीएस वसूली का मामला, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सभी याचिकाएं खारिज कीं

    बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तेंदूपत्ता वन लॉट की नीलामी में सफल खरीदारों से 2 प्रतिशत एक्सेस एंड बेनिफिट शेयरिंग (एबीएस) राशि की वसूली के खिलाफ दायर सभी रिट याचिकाओं को…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार