झारखंड शराब घोटाला; रायपुर में दो शराब कारोबारियों के यहां ईडी का छापा

रायपुर, झारखंड राज्य में हुए शराब घोटाले के सिलसिले में बुधवार को दोपहर झारखंड से रायपुर पहुंची प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम शहर के शराब कारोबारियों के चार ठिकानों पर जांच कर रही है। तेलीबांधा इलाके की जीवन विहार कालोनी में शराब कारोबारी अतुल सिन्हा और मुकेश मनचंदा के कार्यालय में ईडी की दस सदस्यीय टीम ने दबिश देकर कई दस्तावेज खंगाले हैं। वहीं टीम के तीन सदस्य गुरुवार को बिलासपुर स्थित डिस्टलरी में जांच कराने गए हुए हैं। ईडी की तफ्तीश का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 30 घंटे से शराब कारोबारियों के ठिकानों पर जांच जारी है।

बताया जाता है कि अगस्त महीने में झारखंड में शराब घोटाले में जांच के दौरान मिले इनपुट के आधार पर यह छापामार कार्रवाई की गई है। वहां सिलसिलेवार रांची, धनबाद, दुमका, देवघर और गोड्डा स्थित 32 ठिकानों में तलाशी के दौरान घोटाले से संबंधित दस्तावेज मिले थे, इसमें रायपुर के दोनों शराब कारोबारियों की घोटाले में प्रमुख संलिप्तता पाई गई थी। इससे संबंधित दस्तावेज मिलने के बाद ही छापे मारे गए हैं। ईडी के अधिकारी दोनों कारोबारियों से घंटों पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं। शराब की आपूर्ति से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

 झारखंड राज्य में शराब के आपूर्ति की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ की एजेंसी कर रही है।ईडी ने शराब घोटाले की जांच करने के लिए झारखंड की राजधानी रांची सहित पांच अन्य शहरों में पिछले 30 अगस्त, 2023 को 30 ठिकानों पर छापा मारा था। इस दौरान झारखंड राज्य सरकार के एक मंत्री, उनके करीबी और रसूखदार लोगों के शामिल होने की जानकारी मिली थी। वहीं शराब की आपूर्ति करने वाले कारोबारियों को निशाने पर लिया गया था। सूत्रों के मुताबिक ईडी की टीम ने झारखंड में योगेंद्र तिवारी से मिले इनपुट के आधार पर यहां के दो शराब कारोबारियों के ठिकानों पर जांच शुरू की है।

देर रात दो वकीलों के घर ईडी की दबिश

गुरुवार को देर रात ईडी की टीम ने शराब घोटाले मामले में शहर के अशोका रतन और स्वर्णभूमि स्थित वकीलों के निवास पर दबिश दी। दोनों वकील शराब घोटाले के अरोपितों का केस देख रहे हैं। हालांकि ईडी की ओर से इस छापे की कार्रवाई की कोई अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। इसके पहले भी ईडी ने दोनों के वकीलों के यहां छापा मार चुकी है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACCIDENT; ट्रैक्टर से टकराकर पलटी स्कूल वैन, 15 बच्चों समेत शिक्षिका और प्रिंसिपल घायल

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले से एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां स्कूल वैन के पलटने से बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में 15 बच्चे घायल…

    COURT;बहुचर्चित नसबंदी कांड में डॉ.आर के गुप्ता दोषी, पांच आरोपी दोषमुक्त,12 साल बाद आया फैसला

    बिलासपुर., बहुचर्चित नसबंदी कांड मामले में 12 साल बाद कोर्ट ने बड़ा फैसला आया है. न्यायालय प्रथम सत्र न्यायाधीश शैलेश केतारप की कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए डॉक्टर आर के…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां