दक्षिण अफ्रीका के हार के मायने………….

 किंग्सटन में खेले गए टी 20 के फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका ,भारत से सात रन के अंतर से हार गया। पूरे टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका, भारत के समान ही अपराजित  रहा था और फाइनल के सोलह ओवर तक भी उनकी उम्मीद बरकरार थी।

क्रिकेट, अनिश्चितता का खेल है, ये फिर सिद्ध हुआ और पासा पलटा, जीतती टीम हार गई और हारती टीम जीत गई। दक्षिण अफ्रीका के चार बल्लेबाज क्लासेन, डिकॉक, स्टबस और मिलर ने 142 करोड़ भारतीयों के हाथ पांव फूला दिए थे।  गनीमत है कि भारतीय क्षेत्र रक्षकों ने इनमे से किसी को भी मौका नहीं दिया अन्यथा जश्न दक्षिण अफ्रीका मनाता और हम मातम पीटते । क्लासेन तो मानो रुकने का नाम ही नही ले रहे थे, डिकॉक, विराट कोहली जैसे खिलाड़ी है , रुक कर खेलना उनकी खासियत है लेकिन वे भी जाल में फंसे। अंततः भाग्य का गच्चा फिर खा गए लेकिन इस बार दक्षिण अफ्रीका ने अपने ऊपर लगे चोकर या पनौती के लेबल को हटाने में सफलता हासिल की। 

1991 से दक्षिण अफ्रीका को क्रिकेट में फिर से प्रवेश मिला था इसके बाद से सीमित ओवर के मैच में वे अच्छा खेलने के बावजूद बुरे तरीके से हार जाते थे।  सेमीफाइनल में उनके सफर खत्म होने की गारंटी रहती थी। इस बार फाइनल पहुंचे है तो भविष्य में जीतेंगे भी। दक्षिण अफ्रीका ,अंग्रेजों की दासता से निकला हुआ देश है और इस देश की टीम में अभी भी  यहां के मूल निवासियों का प्रतिनिधित्व कम है। आने वाले समय में दूसरी वेस्ट इंडीज की टीम का जन्म यहां होगा।

 दक्षिण अफ्रीका के आधे से ज्यादा खिलाड़ी भारत में आईपीएल खेलते है। एक हद तक उनके साथ खेलने का फायदा भारत को मिला तो नुकसान उन्हे हुआ।  अंत  में बात खेल भावना की तो ओलंपिक का आदर्श वाक्य है कि जीतो तो गर्व नहीं हारो तो शर्म नही। सात रन से फाइनल हारना ,जीत से कुछ दूर ही रहना है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान सहित सभी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई, शुभकामनाएं। भविष्य उनका भी है।

स्तंभकार-संजय दुबे

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    8 मार्च को वर्तमान विजेता भारतीय क्रिकेट टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा ये तय हो चुका है। भारत वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा है। वही…

    GAME; छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्‍स , 30 राज्यों के 2500 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

    रायपुर, छत्तीसगढ़ में जनजातीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने और खेलों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ 2026 का आयोजन किया जाएगा.…

    You Missed

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    CRIME; डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गुंडागर्दी,आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज, बीच सड़क में गर्भवती महिला से की मारपीट

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    NSS; युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी, शिक्षा तथा सेवा भाव की भूमिका जरुरी

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    ACTION; 8 करोड़ रुपए मूल्य के अफीम के पौधे जब्त,5 एकड़ 62 डिसमिल में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    POLITICS; ओबीसी वर्ग की महिलाओं को साधने कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में 9 मार्च को होगा सम्मेलन, छत्तीसगढ़ के नेता भी शामिल होंगे

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    CRICKET; टी 20 फाइनल में बेहतर टीम कैसे हो सकती है?

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….

    RAJYA SABHA; मोतीलाल वोरा ,जिनका राज्यसभा दूसरा घर था….