दो सितंबर को राहुल गांंधी युवा-मितान सम्मेलन को संबोधित करेंगे, 8 को खड़गे आयेंगे, प्रियंका भी आयेंगी

रायपुर,  छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि हमारे राज्य छत्तीसगढ़ में जिस प्रकार से आम जनता की समृद्धि और विकास के काम हुये है उसके चलते लोगों में उत्साह है। सभी रिपोर्ट्स में भी यह कहा जा रहा है कि भूपेश बघेल की भरोसे की सरकार का कोई विकल्प छत्तीसगढ़ में नहीं है। कांग्रेस कार्यकर्ता के उत्साह को देखते हुये हमें पूरा विश्वास है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में कम से कम 75 सीटें जीतेंगे। दो सितंबर को राहुल गांंधी युवा-मितान सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

आज यहां हुई उच्च स्तरीय समिति की बैठक के बाद कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के प्लानिंग कमीशन की रिपोर्ट में यह माना है कि छत्तीसगढ़ वर्तमान दौर में तेजी से विकास कर रहा है। विगत साढ़े चार वर्षो में कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ में 40 लाख लोग गरीबी रेखा की सूची से ऊपर उठे है। सभी जरूरतमंदों का ध्यान हमारी सरकार ने रखा है। हर वर्ग को ऊपर उठाने और उनकी सहूलियत के लिये हमारी सरकार ने कुछ न कुछ दिया है।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य कम से कम 75 सीटों के साथ एक बार पुनः छत्तीसगढ़ राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने का है। प्रत्याशी चयन को लेकर पूरा शेड्यूल तय हो चुका है। 17 से 22 अगस्त तक ब्लॉक में आवेदन देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 24 अगस्त को ब्लॉक स्तर पर मीटिंग होगी। 26 अगस्त तक सभी आवेदन अनुशंसा के साथ जिला कांग्रेस कमेटी को भेजे जाएंगे। 28-29 अगस्त तक सभी जिला अपने मीटिंग करके प्रस्ताव तैयार करेंगे। ब्लॉक में प्राप्त सभी आवेदनों के साथ प्रस्ताव 31 अगस्त तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी में जमा किये जायेंगे। इसके पश्चात हमारी इलेक्शन कमेटी की मीटिंग 3 सितंबर को होगी। उसके बाद प्रदेश चुनाव समिति में प्रत्याशियों की सूची पर विस्तृत चर्चा होगी। 4 सितंबर को अजय माकन और एआईसीसी के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल के साथ स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। स्क्रीनिंग कमेटी और चुनाव समिति की अनुशंसा एआईसीसी को भेजा जाएगा।

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने कहा कि हमारा प्रयास है कि सितंबर के पहले सप्ताह में प्रत्याशियों की पहली सूची सार्वजनिक कर दी जायेगी। चुनाव संबंधी कमेटियों के सुचारू रूप से संचालन के लिये रेगुलर मीटिंग आरंभ हो चुका है। हमारा कार्यक्रम जमीनी स्तर से लेकर बूथ स्तर पर जो काम चल रहा है उसमें और तेजी लायी जायेगी। आब्जर्वर भी आ चुके है और उनका कार्य चुनाव तक अनवरत जारी रहेगा।
एआईसीसी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 2 सितंबर को रायपुर आयेंगे, स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उनकी मीटिंग होगी। हमारे जो युवा है वे राहुल गांधी को आदर्श के रूप में देखते है। आज देश में जो हालात है। महंगाई, बेरोजगारी, बढ़ती असमानता से आम जनता बेहाल है ऐसे में उम्मीद की किरण देश के युवा को केवल राहुल गांधी में नजर आती है। जो हमारे युवा मितान है उनका सम्मेलन करेंगे। राहुल गांधी विशेष तौर पर युवाओं से मिलना पसंद करते है। 2 सितंबर को हमारा सम्मेलन होगा। 8 सितंबर को हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को आने का हमने फिर से न्यौता दिया है। एआईसीसी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को भी हम न्यौता दे रहे है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; अफीम खेती की जांच करने कांग्रेस ने किया 10 सदस्‍यीय टीम का गठन, पूर्व विधायक प्रीतम राम को बनाया संयोजक

    रायपुर, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मक्का की खेती के बीच अफीम के पेड़ उगाए जाने का मामला सामने आया था. करीब 9 एकड़ की जमीन पर अफीम की खेती…

    RAJYA SABHA; सांसद बनीं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, बीजेपी-कांग्रेस की सीटों पर निर्विरोध चुनाव

    रायपुर, छत्तीसगढ़ की रिक्त दो राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। भाजपा से लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस से फूलोदेवी नेताम राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुई हैं।…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?