नक्सलियों ने भाजपा नेता की हत्या की जिम्मेदारी ली; पर्चा फेंककर दी चेतावनी- वोट मांगने वालों को मिलेगी ऐसी सजा

राजनांदगांव, छत्‍तीसगढ़ के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के सीतागांव-औंधी रोड पर नक्सलियों ने पर्चा फेंककर भाजपा नेता बिरजू तारम की हत्या की जिम्मेदारी ली है। नक्सलियों ने यह चेतावनी भी दी है कि वोट मांगने वालों को बिरजू जैसी सजा मिलेगी। पर्चे में नक्सलियों ने यह भी लिखा है कि बिरजू तारम को मौत की सजा पहले ही दे दी गई थी। बीजेपी व आरएसएस को भगाओ देश बचाओ का नारा भी नक्सलियों ने पर्चे में लिखा है। नक्सली पर्चा मिलने के बाद पुलिस और सतर्क हो गई है। पुलिस ने सर्चिंग तेज कर दी है।

भाजपा नेता की हत्या को लेकर नक्सलियों पर था संदेह

बतादें कि 20 अक्‍टूबर को प्रदेश के नवगठित मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी क्षेत्र में भाजपा के एक नेता बिरजूराम तारम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार, हथियारों से लैस कुछ लोगों ने घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। नक्सल प्रभावित ग्राम सरखेड़ा में हुई इस हत्या को लेकर नक्सलियों पर संदेह किया जा रहा था।

2009 में चुनाव के बाद भाजपा प्रत्याशी की कर दी थी हत्‍या

वर्ष 2009 में विधान सभा चुनाव के ठीक बाद नक्सलियों ने भाजपा प्रत्याशी रहे दरबार सिंह की निर्मम हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता बिरजू तारम का नाम नक्सलियों की हिट लिस्ट में था। पिछले माह पुलिस जबलपुर से एक नक्सली को गिरफ्तार कांकेर लेकर आए थे। उसके तार मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से जुड़ा था। इसलिए यहां से पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह कांकेर में गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ करने गई थी। खबर है कि गिरफ्तार नक्सली के पास से पुलिस ने एक डायरी जब्त किया था, इसमें बिरजुराम तारम का नाम हिट लिस्ट में था।

नक्सलियों की हिट लिस्ट में थे

बिरजू तारम क्षेत्र के एक बड़े हिंदुत्ववादी नेता थे। इस इलाके में मिशनरीज और हिंदुत्वादी संगठनों में काफी समय से विवाद चल रहा है। 1 साल पहले यहां हिन्दू देवी देवताओं की मूर्तियों को कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया था। जिसे पुलिस ने नक्सल घटना बताया था। बिरजू तारम काफी समय से इन सबके खिलाफ आंदोलन कर रहे थे। उन्होंने मोहला-मानपुर में कई बार धर्मांतरण रोक बड़े आंदोलन किए। जिसके चलते पुलिस धार्मिक एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    LIQUOR; नकली शराब कारखाने का भंडाफोड़!,आईबी, किंगफिशर सहित कई नामी ब्रांड के नाम पर बेची जा रही थी शराब , एक गिरफ्तार, दो फरार

    रायगढ, छत्तीसगढ के रायगढ़ जिले में नकली शराब के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 869 नग नकली शराब, 240 लीटर अवैध मदिरा जब्ज किया…

    FUEL;राजधानी में अवैध फ्यूल सिंडिकेट का खुलासा! टैंकर समेत तेल और नकदी बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

    रायपुर,  राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र में चोरी के पेट्रोल-डीजल की खरीद-फरोख्त करने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सोनडोंगरी इलाके में…

    You Missed

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..