नड्डा की नई टीम का ऐलान, 38 नाम;छत्तीसगढ के रमन सिंह, सरोज पांडेय, लता उसेंडी उपाध्यक्ष

नईदिल्ली, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को 2024 लोकसभा चुनाव के पहले अपनी नई टीम का ऐलान किया। केंद्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट में कुल 38 नाम हैं।पार्टी की केंद्रीय टीम में 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया है। जेपी नड्डा ने 13 नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाया है। राजेश अग्रवाल को पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है और सुधीर गुप्ता की जगह नरेश बंसल सह-कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके मुताबिक, बीएल एल संतोष संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री बने रहेंगे। वहीं, शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

पूर्व मुख्यमंत्रियों में डॉ. रमन सिंह, वसुंधरा राजे, रघुबर दास को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। मध्यप्रदेश से सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कैलाश विजयवर्गीय और अरुण सिंह को राष्ट्रीय महामंत्री का पद दिया है। राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष और नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस से आए अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। अनिल कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे हैं।

राष्ट्रीय सचिव

क्रमांकनामराज्य
1विजया राहटकरमहाराष्ट्र
2सत्या कुमारआंध्र प्रदेश
3अरविंद मेननदिल्ली
4पंकजा मुंडेमहाराष्ट्र
5डॉ. नरेन्द्र सिंह रैनापंजाब
6अल्का गुर्जरराजस्थान
7अनुपम हाजरापश्चिम बंगाल
8ओमप्रकाश धुर्वेमध्य प्रदेश
9ऋतुराज सिन्हाबिहार
10आशा लाकड़ाझारखण्ड
11कामख्या प्रसाद तासा, सांसदअसम
12सुरेन्द्र सिंह नागर, सांसदउत्तर प्रदेश
13अनिल एंटनीकेरल

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

क्रमांकनामराज्य
1रमन सिंहछत्तीसगढ़
2वसुंधरा राजेराजस्थान
3रघुबर दासझारखंड
4सौदान सिंहमध्य प्रदेश
5बैजयंत पांडाओडिशा
6सरोज पांडेछत्तीसगढ़
7रेखा वर्माउत्तर प्रदेश
8डीके अरुणातेलंगाना
9एम चौबा एओनगालैंड
10अब्दुल्ला कुट्टीकेरल
11लक्ष्मीकांत वाजपाईउत्तर प्रदेश
12लता उसेंडीछत्तीसगढ़
13तारिक मंसूरउत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय महामंत्री

क्रमांकनामराज्य
1अरुण सिंहउत्तर प्रदेश
2कैलाश विजयवर्गीयमध्य प्रदेश
3दुष्यंत कुमार गौतमदिल्ली
4तरुण चुगपंजाब
5विनोद तावड़ेमहाराष्ट्र
6सुनील बंसलराजस्थान
7संजय बंदीतेलंगाना
8राधामोहन अग्रवालउत्तर प्रदेश
  • Related Posts

    POLITICS; 17 को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, मनरेगा बचाओ संग्राम पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम तथा प्रदेश के स्थानीय मुद्दो बिजली के दाम में बढ़ोत्तरी, किसानो से धोखा, धान खरीदी पर वादा खिलाफी,…

    POLITICS; अफीम की खेती और गैस संकट पर कांग्रेस ने किया विधानसभा घेराव का ऐलान

    जगदलपुर,  छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर नक्सलवाद, कानून व्यवस्था, महंगाई और गैस संकट को लेकर सियासत गरमा गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नक्सलवाद खत्म करने…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां