पति ने कर्ज लेकर नर्स बनाया; अब साथ नहीं रहना चाहती पत्नी, ज्योति मौर्य के बाद सुर्खियों में ये कहानी

रांची,एजेंसी, झारखंड साहिबगंज में एसडीएम ज्योति मौर्य जैसा मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को पढ़ा-लिखाकर नर्स बनाया, लेकिन वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहती है। पीड़ित व्यक्ति की पहचान कन्हाई लाल पंडित के रूप में हुई है। साल 2009 में उसकी शादी कल्पना कुमारी से हुई। दोनों का एक 10 साल का बेटा भी है।

उठाया पत्नी की पढ़ाई का खर्चा

कन्हाई लाल पंडित ने बताया कि कल्पना पढ़ना चाहती थी, लेकिन इतने पैसे नहीं थे कि पढ़ा सके। पत्नी के जिद के आगे झुकना पड़ा। मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते हुए पत्नी को पढ़ाया। पत्नी की शिक्षा के खातिर कन्हाई ने बोरिया में मकान बनाया। वहीं, शिबू सोरेन जनजातीय विद्यालय में पत्नी को एडमिशन दिलवाया। इसके बाद टाटा जमशेदपुर में नर्सिंग कॉलेस में वैकेंसी निकली, तो कल्पना ने एएनएम की पढ़ाई करने की इच्छा जताई।

झुमावती नर्सिंग होम में मिली नौकरी

कन्हाई लाल ने नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर में दो लाख फीस का भुगतान किया। कल्पना ने यहां पढ़ाई कर डिग्री ली। पत्नी की पढ़ाई और रहने का खर्चे में कन्हाई पर कर्ज चढ़ गया। इधर ट्रेनिंग पूरी होते ही कल्पना ने झुमावती नर्सिंग होम में बतौर नर्स ज्वॉइन कर लिया।

14 अप्रैल को कल्पना अपने मायके जाने का कहकर बेटे संग घर से निकली। फिर वापस नहीं आई। देर रात तक पत्नी के घर न लौटने पर कन्हाई ने उसको फोन किया, जो बंद आया। फिर उसने अपने साले को कॉल किया, तो उसने बताया कि बहन दोपहर को ही ससुराल के लिए निकल गई है। काफी खोजबीन करने के बाद कल्पना का पता नहीं चला। ऐसे में पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कल्पना के माता-पिता ने लगाया आरोप

इधर कल्पना के माता-पिता का कहना है कि कन्हाई उनकी बेटी के साथ मारपीट करता था। घर का खर्च नहीं चलाता और दहेज के लिए दबाव डालता था। अब वह उनकी बेटी और पोते के नाम की प्रॉपर्टी को हड़पना चाहता है। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

  • Related Posts

    SUSPEND; अफीम खेती में कृषि विस्तार अधिकारी एकता साहू निलंबित, दो अधिकारियों को नोटिस

     रायपुर, छत्तीसगढ के दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अफीम की अवैध खेती के मामले में प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में कृषि विस्तार अधिकारी एकता…

    ACCIDENT; ओरछा मार्ग में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, एक मजदूर की मौत, 30 घायल

    0 जर्जर और खराब सड़क के चलते हो रही है लगातार दुर्घटनाएं नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के बस्त्र के नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। मजदूरों…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां