प्रदेश में आज से शुरू होगी धान खरीदी; अभी बायोमेट्रिक मशीन का नहीं होगा इस्तेमाल

रायपुर, छत्तीसगढ़ में एक नवंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है. मगर इस बीच धान खरीदी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. प्रदेश में बायोमेट्रिक मशीन नहीं पहुंचने के कारण टोकन सिस्टम से धान खरीदी होगी. इस संबंध में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने आदेश जारी किया है. खाद्य सचिव ने सभी संभागायुक्त और कलेक्टरों को आदेश जारी किया है.

प्रदेश में धान खरीदी बायोमेट्रिक मशीन नहीं पहुंचने की वजह से टोकन सिस्टम से होगी. बताया जा रहा है कि धान खरीदी केंद्रों में बायोमेट्रिक सिस्टम नहीं लगा सका है. धान खरीदी संभवत दिवाली के बाद बायोमेट्रिक मशीन से होगी. तीन लाख टन धान खरीदी के लिए पहले दिन ही टोकन आवंटित हो चुका है.

खाद्य संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि किसानों को असुविधा न हो इसके लिए पहले की तरह धान खरीदी की जाएगी. जब तक बायोमेट्रिक मशीन धान खरीदी केंद्रों में इंस्टॉल न हो जाए तब तक पूर्व की भांति धान खरीदी होगी. शासन के द्वारा निर्देश दिया गया है. खाद्य विभाग द्वारा आदेश भी जारी किया गया है. सभी जिला कलेक्टरों को धान ख़रीदी को लेकर लिए गए निर्णय से अवगत कराया गया है.

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FARMING; छत्तीसगढ में मध्यप्रदेश के किसानों ने देखा मखाना की खेती, खेत और पोखर में खेती संभव

    रायपुर, धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में अब एक नई फसल अपनी पहचान बना रही है – सुपर फूड मखाना, जिसे काला हीरा भी कहा जाता है। स्वास्थ्यवर्धक…

    PADDY; समिति में धान की बोरियों में पानी डाल रहे कर्मचारी, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

    रायपुर, जिले के अभनपुर क्षेत्र के भलेरा सहकारी समिति में धान खरीदी को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। आरोप है कि समिति के कुछ कर्मचारियों द्वारा धान की…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?