बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेस्डर रेसलर रानी राणा को दहेज के लिए घर से निकाला

भोपाल, रेसलिंग में मध्यप्रदेश के ग्वालियर और पूरे देश का नाम रोशन करने वाली अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान रानी राणा को उनके ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया, उनसे मारपीट की और घर से भी निकाल दिया। रानी राणा ग्वालियर जिला प्रशासन की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेस्डर भी हैं। महिला पहलवान की शिकायत पर मुरार थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।

अगस्त 2020 में हुई थी प्रिंस से शादी

अभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ग्वालियर के हस्तिनापुर स्थित जखारा गांव की रहने वाली रानी राणा का एक मकान मुरार स्थित सुरैयापुरा में भी है। रानी राणा की शादी 11 अगस्त 2020 को मुरार स्थित सुदामापुरी में रहने वाले प्रिंस राणा से हुई थी। प्रिंस राणा जिम ट्रेनर हैं। शादी के कुछ समय तक तो सबकुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद रानी के पति प्रिंस और अन्य ससुरालीजनों ने दहेज की मांग शुरू कर दी।

पति प्रिंस को खुद की जिम खोलनी है

यह लोग रानी को टोकते थे, जबकि रानी के स्वजनों ने 10 लाख रुपये का सामान दहेज में दिया था। इसके बाद भी यह लोग दहेज की मांग करते थे। प्रिंस कहता था कि वह जिम ट्रेनर है। उसे खुद की जिम खोलनी है। इसके लिए उसे पांच लाख रुपये चाहिए। जब रानी ने रुपये देने से इन्कार कर दिया तो 30 मई को उसने मारपीट की। इसके बाद रानी को घर से निकाल दिया। रानी इसके बाद से अपने मायके में रह रही थी। रानी ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

कई पदक दिला चुकी हैं रानी राणा

महिला पहलवान रानी राणा भारत की ओर से कई अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशीप खेल चुकी हैं। अंडर-23 वर्ग के 55 किलो प्रतियोगिता में नेशनल रेसलिंग टूर्नामेंट के दौरान गोल्ड जीता था। इसी तरह कई अन्य प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    ACTION; अफीम की खेती के आरोपी-विनायक के भाई की दुकान ढही,32 डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा था

    रायपुर, छत्तीसगढ के दुर्ग जिले में अफीम उगाने वाले बीजेपी नेता विनायक के भाई के अवैध दुकान पर बुलडोजर चला। बृजेश ताम्रकार ने गांव की 32 डिसमिल जमीन पर अवैध…

    CRIME; बलरामपुर में 5 एकड़ खेत में मिली अफीम की फसल, झारखंड के लोग कर रहे थे खेती

    अंबिकापुर, छत्तीसगढ के दुर्ग जिले में अफीम की खेती पकड़े जाने के बाद अब सरगुजा के बलरामपुर में भी अफीम की खेती पकड़ाई है। मंगलवार (10 मार्च) को त्रिपुरी के…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?