लिंडा याकारिनो बनीं ट्विटर की नई सीईओ, एलन मस्क ने ट्वीट कर किया ऐलान

नईदिल्ली, ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ट्विटर की नई सीईओ (CEO) के नाम का एलान कर दिया। एलन मस्क ने 12 मई को ट्वीट किया, ”मैं ट्विटर की नई सीईओ के रूप में लिंडा याकारिनो (Linda Yaccarino) का स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं। लिंडा मुख्य रूप से व्यावसायिक संचालन पर ध्यान केंद्रित करेंगी, जबकि मैं प्रोडक्ट डिजाइन और नई तकनीक पर ध्यान केंद्रित करूंगा। प्लेटफॉर्म को सभी चीजों वाले ऐप ‘एक्स’ में बदलने के लिए लिंडा के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।” वैसे, इस बात की पहले से ही चर्चा चल रही थी कि लिंडा याकारिनो को ट्विटर का सीईओ बनाया जा सकता है। अब उसकी पुष्टि हो गई है। मस्क ने बताया कि लिंडा प्लेटफॉर्म के बिजनेस ऑपरेशंस पर फोकस करेंगी, वो खुद प्रोडक्ट डिजाइन और न्यू टेक्नोलॉजी से जुड़ा काम संभालेंगे।

कौन हैं लिंडा याकारिनो?

लिंडा याकारिनो ने 1981 से 1985 के बीच पेन स्टेट यूनिवर्सिटी (Penn State University) से लिबरल आर्ट्स और टेलीकम्यूनिकेशंस विषयों में पढ़ाई की है। ये 2011 से एनबीसी यूनिवर्सल के साथ काम करती आ रही हैं। याकारिनो ने 19 वर्षों तक टर्नर कंपनी के लिए भी काम किया है। याकारिनो ने कॉमकास्ट कॉर्प एंटरटेनमेंट और मीडिया डिवीजन के एडवरटाइजिंग बिजनेस का आधुनिकीकरण किया। उनकी इसी खासियत की वजह से मस्क ने उन्हें चुना है। दरअसल अक्टूबर में मस्क के ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद से ज्यादातर एडवरटाइजर्स ने ये प्लेटफॉर्म छोड़ दिया है। उन्हें लगता है कि कंपनी के लगभग 80% कर्मचारियों को निकाले जाने के बाद उनके एडवरटाइजमेंट सही तरीके और सही जगह पर नहीं दिखाई देंगे। ऐसे में नये सीईओ के सामने काफी बड़ी चुनौतियां हैं।

  • Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां