विमान उड़ाने जा रहे पायलट की एयरपोर्ट के बोर्डिंग गेट पर मौत; हार्ट अटैक से दो दिन में दो पायलट चल बसे

नागपुर, महाराष्ट्र के नागपुर एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक हैरान करने वाली घटना हुई. एयरपोर्ट के बोर्डिंग गेट एरिया में एक पायलट की मौत हो गई. गौर करने वाली बात है कि पायलट विमान को नागपुर से पुणे ले जाने के लिए तैयार था. हालांकि विमान में चढ़ने से पहले वह बोर्डिंग गेट के पास गिर गए. उन्हें अस्तपाल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पायलट को एयरपोर्ट के ग्राउंड स्टाफ की मदद से अस्पताल ले जाया गया. मरने वाले विमान के पायलट का नाम कैप्टन मनोज सुब्रमण्यम है. उनकी उम्र 40 साल थी. मौत की वजह हृदय गति रुकना माना जा रहा है, सही कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा.अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा, प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि पायलट की जान कार्डियक अरेस्ट के कारण गई. एयरलाइन के एक अधिकारी ने कहा, हम नागपुर में अपने एक पायलट के निधन पर दुखी हैं. हवाई अड्डे पर उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां दुर्भाग्यवश उनका निधन हो गया. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं. घटना की जानकारी रखने वाले एक अन्य अधिकारी ने कहा, पायलट उस दिन अपनी पहली उड़ान भरने वाला था, तभी वह बेहोश हो गया.

अधिकारी ने कहा, पायलट के पास 27 घंटे का आराम था और उसे आज चार सेक्टरों को ऑपरेट करना था, जिसमें नागपुर-पुणे सेक्टर भी शामिल था, जो दिन के लिए उसका पहला सेक्टर होता. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक अधिकारी ने कहा, पायलट ने बुधवार को दो सेक्टरों में उड़ान भरी थी. इससे पहले की घटनाओं को देखें तो बीते दो दिनों में इसी तरह से दो पायलट की मौत हो चुकी है. कैप्टन मनोज से पहले कतर एयरवेज के एक पायलट को भी हार्ट अटैक आया था. 

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां