सनातन धर्म पर उदयनिधि के बिगड़े बोल पर महासमुंद में भड़का हिंदू संगठन; FIR दर्ज करने की मांग

महासमुंद, डीएमके नेता और तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्‍टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिए गए विवादास्‍पद बयान की आग छत्‍तीसगढ़ तक पहुंच गई है। महासमुंद में हिंदू संगठन ने मंत्री उदयनिधि के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने को लेकर कोतवाली के सामने एनएच 353 पर धरना दिया। लेकिन कोतवाली पुलिस एफआइआर दर्ज करने से इनकार कर रही है। इस दौरान हिंदू संगठन के सदस्‍यों ने उदयनिधि स्‍टालिन के खिलाफ नारेबाजी की।

उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने टिप्पणी की है। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि सनातन धर्म जीवन का एक स्थापित तरीका है और इसका पूरी तरह से सम्मान किया जाना चाहिए, इस पर उदयनिधि स्टालिन द्वारा की गई टिप्पणी गलत है।

सिंहदेव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि यह उनकी निजी राय हो सकती है। दुनिया में बहुत सारे धर्म हैं और किसी भी धर्म पर ऐसी कोई भी टिप्पणी व्यक्तिगत है। मैं कांग्रेस की ओर से नहीं कह सकता। मैं प्रवक्ता नहीं हूं। मैं व्यक्तिगत रूप से कह सकता हूं कि भारत का ”सनातन धर्म” सदियों पुराना है और अच्छी तरह से स्थापित है। ”सनातन धर्म” की गहराई और वेदों और पुराणों की शिक्षाएं अतुलनीय हैं। गौरतलब है कि उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार को कहा था कि सनातन धर्म का केवल विरोध नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि इसे खत्म कर दिया जाना चाहिए।

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस के गठबंधन सहयोगी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के बेटे उदयनिधि के आपत्तिजनक बयान पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा है कि स्टालिन के बेटे ने सनातन हिंदू धर्म की तुलना डेंगू, मलेरिया और कोरोना से करते हुए सनातन धर्म का अपमान करने का दुस्साहस किया है। स्टालिन की पार्टी और कांग्रेस दोनों ही घमंडिया गठबंधन के हिस्से हैं। निश्चित रूप से स्टालिन के बेटे का यह बयान सोनिया गांधी के इशारे पर आया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS;नेपाल में पूर्व PM केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन,चीन को झटका

    काठमांडू, नेपाल की राजनीति में बड़ा भूचाल आ गया है. पूर्व प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को पुलिस ने गिरफ्तार…

    POLITICS; दीपक बोले- भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री को लाभ पहुंचाने आबकारी मेनपावर टेंडर में गड़बड़ी, एक ही मालिक के दो कम्पनियों को ठेका

    रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ को एटीएम बना लिया है। अब एक नया खुलासा हुआ है जिसमें सारे नियम कायदे को ताक…

    You Missed

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम