समय-काल भी महामाया की शक्ति; डॉ.इन्दुभवानन्द

0 आज से कथा दोपहर 1बजे से 3 बजे तक-चन्द्रशेखर दुबे

रायपुर, पुरानी बस्ती रायपुर स्थित महामाया मंदिर सार्वजनिक न्यास के सचिव व्यास नारायण तिवारी एवं न्यासी पं विजय कुमार झा ने बताया है कि गुप्त नवरात्रि के पावन पुनीत पर्व पर आयोजित श्रीमद् देवी भागवत की दिव्य अमृतमयी कथा का विस्तृत वर्णन करते हुए शंकराचार्य आश्रम के प्रभारी डॉ इन्दुभवानन्द महाराज ने बताया कि समय ही मनुष्य को धर्मात्मा बनाता है, ज्ञानवान बनाता है और फिर उसी व्यक्ति को पापी तथा अत्यंत ज्ञान से हीन बना देता है। काल की गति बड़ी विचित्र होती है। जो एक साधारण मनुष्य को राजा बना देता है और उसके बाद राजा को भिखारी बना देता है। वही कालदाता को याचक बलवान को निर्बल, पंडित को अज्ञानी और वीर को अत्यंत कायर बना देता है। अतः काल की इस अद्भुत गति के विषय में कुछ भी आश्चर्य नहीं करना चाहिए।

डॉ इन्दुभवानन्द महाराज ने बताया कि यही काल ब्रह्मा, विष्णु शिव आदि को भी इसी प्रकार संकट में डाल देता है। बलवान काल के प्रभाव से विष्णु भगवान को भी अनेक अवतार धारण करने पड़ते हैं। वास्तव में काल समय पराम्बा भगवती महामाया की ही शक्ति है। जब यह काल हृदय में बैठता है, तो अमृत बन जाता है और जब बाहर बैठता है तो मृत्यु बनकर जीवों का कलन करने लगता है।

कथा व्यास ने शुंभ निशुंभ की कथा सुनाते हुए बताया कि शुम्भ ने समस्त ब्रह्मांड में अपना राज्य स्थापित कर लिया। इंद्रासन खाली कराकर ब्राह्मणों के द्वारा दिया जाने वाला भव्य,कव्य भी राक्षस लोग ग्रहण करने लगे। समय काल राक्षसों का साथ दे रहा है। न्यास समिति के वरिष्ठ सदस्य चंद्रशेखर दुबे ने बताया है कि कथा प्रवचन के समय में आंशिक संशोधन किया गया है। 26 जून एवं कल 27 जून को मौसम को देखते हुए दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक मंदिर प्रांगण में कथा प्रवचन होगा।

  • Related Posts

    UPSC;नक्सल इलाके में ड्यूटी और पढ़ाई के साथ-साथ सीआरपीएफ अफसर ने पास की यूपीएससी 542 रैंक

    जगदलपुर, बस्तर के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के घोर नक्सल क्षेत्र जगरगुंडा इलाके में तैनात सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट रॉकी कसाना ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने संघ लोक…

    SUSPEND; हिंदू देवी–देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाला प्राचार्य निलंबित,बोनस अंक का लालच देकर छात्रों से कराई स्कूल की रंगाई–पुताई 

    बिलासापुर, जांजगीर चांपा जिले में प्रैक्टिकल परीक्षा में विद्यार्थियों को दस नंबर बोनस अंक देने का लालच देकर स्कूल में रंगाई– पुताई करवाने वाले और हिंदू देवी– देवताओं के खिलाफ…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां