सर्व संविदा कर्मचारियों की राजधानी में रैली-10 दिन में नियमितीकरण का वादा, 5 साल में नियमित नहीं हुए  

रायपुर, छत्तीसगढ़ सर्व संविदा कर्मचारियों को 3 जुलाई 2018 को तत्कालीन जन घोषणा समिति के संयोजक वर्तमान उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव द्वारा सरकार बनने पर 10 दिन में नियमितीकरण का वादा किया गया था।  5 साल में नियमितीकरण न होने तथा 3 जुलाई 2023 को पांचवी बरसी होने पर लगातार सर्व संविदा कर्मचारी महासंघ द्वारा आंदोलन नवा रायपुर तूता में मंत्रालय का घेराव करने हेतु कूच कर दिए।    

  कर्मचारी नेता विजय कुमार झा ने बताया है कि 3 जुलाई 2018 को सर्व संविदा कर्मचारियों के आंदोलन के दौरान टीएस सिंहदेव द्वारा वचन दिया गया था कि सरकार बनने पर 10 दिन में नियमितीकरण किया जावेगा। विश्वास में आने पर संविदा कर्मचारी पूरी ताकत से कांग्रेस की सरकार बना दिए थे। किंतु 5 साल में कोई निर्णय न होने से पांचवी बरसी के रूप में 3 जुलाई 23 से प्रत्येक जिले में अनिश्चितकालीन आंदोलन कर रहे थे।

आज 10 जुलाई को पूरे प्रदेश के हर जिलों से नवा रायपुर तूता पहुंचकर प्रांत व्यापी विशाल रैली निकालकर मंत्रालय घेराव हेत कुच किए। आंदोलन का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष कौशलेश तिवारी प्रदेश अध्यक्ष तथा सूरज कुमार सिंह प्रदेश महामंत्री के नेतृत्व में हजारों की संख्या में सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी मंत्रालय घेराव के लिए प्रस्थान किए थे। जहां मंत्रालय चौक पर पुलिस द्वारा रोककर झूमा-झटकी की गई।

श्री झा ने कहा है की वादाखिलाफी से अनियमित कर्मचारी अत्यंत आक्रोशित है। अब 14 जुलाई को अनियमित कर्मचारी महासंघ मोर्चा के संरक्षक गोपाल प्रसाद साहू के नेतृत्व में आंदोलन करेगा। श्री झा ने लोकतंत्र में मौलिक अधिकारों के हनन हेतु ब्रेक इन सर्विस, वेतन काटने और अनुशासनात्मक कार्यवाही कर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने की निंदा की है।

  • Related Posts

    HORTICULTURE; ‘आप सरकार नहीं चला रहे, हम चला रहे हैं’, सम्मेलन में हॉर्टिकल्चर अफसरों पर भड़के डिप्टी सीएम कनक वर्धन

    भुवनेश्वर, भुवनेश्वर स्थित कृषि भवन में आयोजित राज्य स्तरीय उद्यानिकी अधिकारी सम्मेलन में ओडिशा के उप मुख्यमंत्री तथा कृषि व किसान सशक्तिकरण मंत्री कनक वर्धन सिंह देव अधिकारियों की कार्यशैली…

    HC; तेंदूपत्ता खरीदी पर 2% एबीएस वसूली का मामला, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सभी याचिकाएं खारिज कीं

    बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तेंदूपत्ता वन लॉट की नीलामी में सफल खरीदारों से 2 प्रतिशत एक्सेस एंड बेनिफिट शेयरिंग (एबीएस) राशि की वसूली के खिलाफ दायर सभी रिट याचिकाओं को…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार