NAXALITE;जनअदालत लगाकर शिक्षक व ग्रामीण को दिनदाहड़े गला रेता,मुखबिरी का शक

जगदल्पुर, बस्तर के नक्सल प्रभावित बीजापुर  जिले के तुसवाल संकुल के प्राथमिक शाला तोड़मा में पदस्थ शिक्षक बामन राम कश्यप (25) व ग्रामीण युवक अनिश (22) की हथियारधारी नक्सलियों ने दिन-दहाड़े हत्या की है। नक्सलियों ने पहले शिक्षक बामन राम कश्यप को स्कूल से पकड़ा फिर एक ग्रामीण अनिश के साथ जन अदालत लगाकर फैसला कर जंगल में ले जाकर धारदार हथियार से हत्या की।

सूत्रों ने बताया यह घटना उस समय हुई जब शिक्षक अपने स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहा था। स्कूल में 10-15 हथियारधारी नक्सली आ धमके और शिक्षक के साथ बेरहमी से मार-पीट कर जन अदालत में ले गये। घटना के समय मौजूद बच्चे स्कूल में पढ़ रहे थे।स्कूल में पढ़ने वाले पहली व दूसरी के 20-22 बच्चे अपने घर भाग खड़े हुए। इसी समय ग्रामीण अनिश को भी साथ ले गए‌। शिक्षक द्वारा गांव के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए स्कूल को अपने प्रयास से खुलवाया था। लगभग एक सत्र ही स्कूल चल पाया है।

जानकारों ने बताया कि तोड़मा स्कूल सालों से बंद था। उसको खोल कर बच्चों को शिक्षा देने का काम बामन कश्यप कर रहा था। उनकी शिक्षा के प्रति ललक से संकुल के शिक्षक भी प्रभावित रहे।

माड़ क्षेत्र के एरिया कमेटी ने दिया अंजाम

हथियारधारी नक्सलियों ने ग्रामीणों के सामने बुधवार को दिन में जन अदालत लगाकर उनको और ग्रामीण युवक अनिश के संबंध में गहन पूछताछ करने के बाद जंगल ले जाकर हत्या की। माड़ क्षेत्र के एरिया कमेटी ने इस घटना को अंजाम दिया है।

वर्षों से बंद था तोडमा स्कूल

तोडमा स्कूल वर्षों से बंद था। ग्रामीणों के मांग पर बामन राम कश्यप एक साल से स्कूल संचालित कर रहा था। तुषावल संकुल में तोडमा का इस स्कूल में इंद्रावती नदी पार करके जाना पड़ता है। तोडमा स्कूल के अलावा नदी पार आधा दर्जन ज्यादा स्कूल संचालित हैं। शिक्षक के हत्या से शिक्षा अलख जगाने वाले शिक्षकों के लिए ऐसे क्षेत्रों में कार्य करना जोखिम से कम नहीं है। नक्सली ऐसे इलाके में कार्य करने वालों पर शक की नजर से देखते हैं।

  • Related Posts

    CRIME; दुकान में घुसाई कार, नशे में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने मचाया हंगामा,थाने से गाड़ी लेकर फरार

    बिलासपुर, छत्तीसगढ के कोरबा जिले में शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित इतवारी बाजार में जमकर हंगामा देखने को मिला, जहां नशे में धुत पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने अपनी कार…

    CRIME; अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 51 लाख की गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    जगदलपुर, बस्तर पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ अपने अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है. थाना बोधघाट पुलिस ने घेराबंदी कर एक अंतर्राज्यीय गिरोह के दो…

    You Missed

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?

    ACTRESS; अर्शी खान करेंगी निकाह, अफगान क्रिकेटर पर आया दिल, फरवरी में बनेंगी दुल्हन ?