20 साल बाद भी नक्सली दहशत; चुनाव आचार संंहिता के बाद भी बीजापुर जिले की दुकानें बंद, बसों के थमे पहिए

जगदलपुर,  छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के बीच बीजापुर में 20 सालों बाद बड़े पैमाने पर नक्सलियों का दहशत नजर आया. हार्डकोर नक्सली नागेश पदम के एनकाउंटर के विरोध में नक्सली संगठन ने आज बीजापुर बंद बुलाया है, जिसका अच्छा खासा असर सुबह से देखने को मिल रहा है। सभी दुकानें बंद हैं। बसों के पहिए भी थम गए हैं।

नक्सलियों के बंद के चलते रायपुर, जगदलपुर, तेलंगाना, महाराष्ट्र और तेलंगाना जाने वाली यात्री बसों के पहिये बीजापुर में थमी है। सभी यात्री बसें दहशत के कारण बस स्टैंड में खड़ी है. अंदरूनी इलाकों में भी यात्री गाड़ियां नहीं चल रही है।जिला मुख्यालय से लेकर जिले के तमाम नगर कस्बों में नक्सली चेतावनी के मद्देनजर आज सुबह से व्यापारिक प्रतिष्ठानें बंद है।

लंबे समय बाद बीजापुर में एक बार फिर नक्सलियों द्वारा आहूत बंद असरकारक नजर आ रहा है. हालांकि बंद के मद्देनजर जिले में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध जरूर किए गए हैं। बाबजूद बुधवार शाम नक्सलियों ने बीजापुर-जगदलपुर नेशनल हाइवे पर मार्ग अवरोध कर अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। ऐसे चुनाव के बीच नक्सलियों के तेज मूवमेंट से इनकार नहीं किया जा सकता है।17 अक्टूबर को एक बड़े ऑपरेशन में मद्देड़ एरिया कमेटी कमांडर नागेश को पुलिस ने ढेर किया था। नागेश के विरुद्ध 108 स्थायी वारंट होने के साथ उस पर 8 लाख का इनाम भी घोषित था. एनकाउंटर से नक्सली संगठन बौखलाया हुआ है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FIR; केंद्र प्रभारी, कम्प्यूटर ऑपरेटर और खरीददार के खिलाफ एफआईआर दर्ज, मोहारा धान उपार्जन केंद्र में 30 लाख के गबन का खुलासा

    राजनांदगांव, छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले के सेवा सहकारी समिति मोहारा में धान गबन और अवैध परिवहन का बड़ा मामला उजागर हुआ है। प्रशासन की आकस्मिक जांच में 995.68 क्विंटल धान…

    MURDER; एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, बेटा ही निकला मुख्य आरोपी, संपत्ति विवाद में पिता-पुत्र ने रची थी साजिश

    बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जिले के भवंतरा गांव में चार लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच के बाद सामने आया है कि इस…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…