TAREFF;ट्रंप ने भारत पर निकाला रूस का गुस्सा! लगाया 25 फीसदी टैरिफ, जुर्माने का भी किया एलान

0 ट्रंप ने भारत पर क्यों लगाया 25 फीसदी टैरिफ? पढ़ें रूस-चीन के अलावा और क्या है वजह

नई दिल्ली, अमेरिका ने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की कर दी है। इसके साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 अगस्त से भारत पर जुर्माना लगाने का एलान भी कर दिया है, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि यह जुर्माना कितना होगा और किस लिए लगाया जाएगा।

ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ अमेरिका को व्यापार में घाटा हुआ है। इसके अलावा ट्रंप ने ये भी कहा कि भारत रूस से ज्यादा तेल और हथियार भी खरीदता है। अब दोनों देशों में सब सही नहीं है और इसलिए भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत चीन के साथ भी व्यापार करता है और हमसे ज्यादा टैरिफ लेता है। भारत से बीते सालों में व्यापार भी कम हुआ है।

  “ट्रुथ सोशल” नाम के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर की गई घोषणा में ट्रंप ने भारत की तरफ से अमेरिकी उत्पादों पर लगाये जाने वाले शुल्क की उच्च दरों, रूस से रक्षा उपकरणों व इनर्जी की खरीद को लेकर भी आरोप लगाये हैं। उनका यह ऐलान अप्रत्याशित तो नहीं है लेकिन अभी जबकि दोनों देशों की सरकारों के बीच शुल्कीय ढांचे पर वार्ता चल रही है, इसी बीच में एकतरफा तरीके से इस तरह की घोषणा भारत और अमेरिका के बीच कारोबारी मुद्दों को लेकर चल रहे तनावपूर्ण स्थिति को रेखांकित करता है।

नहीं आया कोई आधिकारिक बयान

दोनों देशों के अधिकारियों के बीच पिछले तीन महीनों से लगातार बातचीत जारी है लेकिन कृषि संबंधी क्षेत्र को खोलने के अमेरिकी दबाव के आगे भारत झुकने को तैयार नहीं है। राष्ट्रपति ट्रंप की इस घोषणा पर सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और इसकी व्यापक समीक्षा अभी की जा रही है लेकिन जो तस्वीर सामने आ रही है उससे यह संकेत मिल रहा है कि 25 फीसद का शुल्क और पेनाल्टी भारतीय कारोबारी हितों के लिए ठीक नहीं है।

वियतनाम और इंडोनेशिया पर टैरिफ लगाने को दी मंजूरी

पिछले हफ्ते ही राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के दो प्रबल कारोबारी प्रतिस्पर्द्धी देशों विएतनाम पर 20 फीसद और इंडोनेशिया पर 19 फीसद का शुल्क लगाने की मंजूरी दी है। चीन पर अभी 30 फीसद का टैक्स लगाया गया है। ये देश पहले से ही कारोबारी लागत के मामले में भारत पर बीस पड़ते हैं।

ट्रंप दबाव बनाने की कर रहे कोशिश

अमेरिका भारत का एक अहम रणनीतिक साझेदार देश होने के साथ ही सबसे बड़ा कारोबारी साझेदार देश भी है। दोनों देशों के बीच वर्ष 2024 में द्विपक्षीय कारोबार 132 अरब डॉलर का रहा था। अमेरिकी आयात के मुकाबले भारत ने 41 अरब डॉलर का ज्यादा निर्यात अमेरिका को किया था। राष्ट्रपति ट्रंप इस व्यापार घाटे को पाटने का भी दबाव बना रहे हैं।

भारत ने अभी तक नहीं दिया कोई जवाब

भारत की कारोबारी नीतियों पर भी वह लगातार बयान देते हैं कि और ज्यादा शुल्क लगाने की वजह से भारत को टैरिफ किंग भी कहते हैं। इसके बावजूद भारत सरकार की तरफ से इस पर कभी खुल कर बयान नहीं दिया गया है। पिछले शनिवार को वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच शुल्कीय व्यवस्था और द्विपक्षीय कारोबारी समझौते पर बातचीत जारी है।

  • Related Posts

    LOAN; कर्जमाफी के ‘महासंग्राम’ में HDFC की हुंकार, ₹22000 करोड़ के लोन में 99.97% के ‘मेगा डिस्काउंट’ पर लटकी तलवार!

    नई दिल्ली, एस्सेल ग्रुप के संस्थापक सुभाष चंद्रा को व्यक्तिगत दिवाला समाधान प्रक्रिया में बड़ी राहत देने वाले राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल-एनसीएलटी) के फैसले के खिलाफ एचडीएफसी…

    PETROL-DIESEL; पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये लीटर सस्ता, इस कंपनी ने घटाए दाम, देशभर में 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंप

    नई दिल्ली, कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का असर अब दिखने लगा है। भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये…

    You Missed

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    CGTB; छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष प्रदान करेगा ‘विश्व पर्यटन दिवस पुरस्कार,आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    ​TOURISM; गंगरेल के ‘मिनी गोवा’ से लेकर रिकॉर्ड जलस्तर तक, धमतरी बन चुका है छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन केंद्र

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    RADIO; अशोक बजाज बोले- नई पीढ़ी को फूहड़ गानों के दुष्प्रभाव से बचाना हमारा दायित्व

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती