5 साल बाद एनएमडीसी ने अडानी समूह से लौह अयस्क खनन का समझौता किया रद्द

रायपुर, एनएमडीसी द्वारा अडानी समूह के साथ हुए लौह खनन संबंधी समझौते का अनुबंध रद्द कर दिया है। अडानी समूह के साथ किए गये समझौते/ ऐग्रीमेंट के कारण व्यापक जनविरोध हुआ था, जिस कारण क़ानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस कारण डिपोजिट-१३ लौह अयस्क खदान जिसका उत्पादन ३ साल पूर्व प्रारंभ हो जाना था।इस खदान के प्रारंभ होने से राज्य सरकार और सीएमडीसी को लगभग ३००० करोड़ का राजस्व प्रति वर्ष मिलेगा।

नवीन खनन नीति के लागू होने माइनिंग लीज जारी के ५ वर्ष के भीतर उत्पादन प्रारंभ नहीं होने से खदान निरस्त हो जाएगी जिससे एनसीएल जो कि  एनएमडीसी( केंद्र सरकार की उपक्रम) और सीएमडीसी( राज्य सरकार का उपक्रम) की जॉइंट वेंचर कंपनी है,को दीर्घक़ालीन वित्तीय नुक़सान होता। अड़ानी समूह के साथ एग्रीमेंट व्यावहारिक रूप से लागू करना संभव ना होने तथा एनसीएल के हितों को ध्यान में रखते एनसीएल की बोर्ड ने इस करार को ख़त्म करने का निर्णय लिया गया।

एनएमडीसी के अधिकारियों ने बताया कि अडानी समूह द्वारा लौह अयस्क खनन संबंधी समझौते में नियमों और शर्ताें का उल्लंघन किया जा रहा था। इस संबंध में अडानी समूह को 11 जुलाई 2023 को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था कि क्यों ना समझौता रद्द कर दिया जाए। अडानी समूह द्वारा इस संबंध में 22 जुलाई 2023 को जवाब प्रस्तुत किया, जो असंतोषजनक और गैर जिम्मेदाराना था। अडानी समूह ने अपनी खनन संबंधी जिम्मेदारी के संबंध में चुप्पी साध ली गई। इतना ही नहीं अडानी समूह द्वारा लौह अयस्क खनन संबंधी विफलताओं और जवाबदारी एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड (एनसीएल) पर थोप दी गई। अडानी समूह से लौह अयस्क खनन संबंधी समझौता के उल्लंघन किए जाने पर विस्तृत जांच की गई। इन सभी मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सक्षम अधिकारी ने लौह अयस्क खनन सेवा समझौते को समाप्त करने का फैसला लिया। गौरतलब है कि एनएमडीसी और अडानी समूह के बीच यह समझौता 06 दिसम्बर 2018 को किया गया था।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    GOLD; सोने और चांदी के गिर गए दाम, चांदी 2 लाख 35 हजार रुपए किलो

    नईदिल्ली, भारत में सोने और चांदी की कीमतें इन दिनों आसमान छू रही हैं. खरीदारों के बीच कॉम्पिटिशन है, और इन्वेस्टर लगातार इन्वेस्ट कर रहे हैं. इन सबके बीच, आज…

    GOLD-SILVER; लगातार तीसरे दिन धड़ाम से गिरी चांदी, एक ही झटके में 16 हजार कम हुई कीमत

    नईदिल्ली, पिछले कई महीनों से चांदी की कीमतें लगातार आसमान छू रही थीं. बढ़ती कीमतों का सिलसिला अब थम गया है. चांदी में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी है. जहां…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां