583 पदों के लिए 13 जुलाई को विशेष रोजगार मेला;300 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प 14 जुलाई को मगरलोड में

दुर्ग, कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशन में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा जिले में बेरोजगारी भत्ता के हितग्राहियों के लिए नियोजकों द्वारा उपलब्ध रिक्त पदों को भरने के लिए विशेष रोजगार मेला का आयोजन 13 जुलाई 2023 को लाईवलीहुड कॉलेज सेक्टर 6 ’’ए’’ मार्केट भिलाई में किया जाएगा। रोजगार मेला में नियोजक एसआईएस सिक्योरिटी लिमिटेड दुर्ग, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस सीपी लिमिटेड भिलाई सुपेला, टेक्नोटास्क बिजनेस सॉल्यूशन प्रा. लि. एवं आदित्य इलेक्ट्रानिक्स के लिए विभिन्न पद रिक्त हैं।  
  जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा लाईलीहुड कॉलेज  सेक्टर 6 ’’ए’’ मार्केट भिलाई में 13  जुलाई को समय प्रातः 11 बजे से उपस्थित हो सकते है। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक रोजगार मेला स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं। सोशल मीडिया  facebook.com/mccdurg   पर प्राप्त कर सकते हैं।  

कुल 300 पदों पर भर्ती

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी द्वारा 14 जुलाई को सुबह 11 से शाम चार बजे तक जनपद पंचायत मगरलोड में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जाएगा। इसमें निजी क्षेत्र के नियोजक द्वारा सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के कुल 300 पदों पर भर्तियां की जाएगी। रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऐसे आवेदक जिनकी शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं एवं स्नातक हो, प्लेसमेंट की साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। उक्त पदों के लिए वेतन योग्यता अनुसार है। प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए आवेदक को शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता, निवास, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साईज के फोटो के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होने कहा गया है।

  • Related Posts

    HORTICULTURE; ‘आप सरकार नहीं चला रहे, हम चला रहे हैं’, सम्मेलन में हॉर्टिकल्चर अफसरों पर भड़के डिप्टी सीएम कनक वर्धन

    भुवनेश्वर, भुवनेश्वर स्थित कृषि भवन में आयोजित राज्य स्तरीय उद्यानिकी अधिकारी सम्मेलन में ओडिशा के उप मुख्यमंत्री तथा कृषि व किसान सशक्तिकरण मंत्री कनक वर्धन सिंह देव अधिकारियों की कार्यशैली…

    HC; तेंदूपत्ता खरीदी पर 2% एबीएस वसूली का मामला, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सभी याचिकाएं खारिज कीं

    बिलासपुर. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने तेंदूपत्ता वन लॉट की नीलामी में सफल खरीदारों से 2 प्रतिशत एक्सेस एंड बेनिफिट शेयरिंग (एबीएस) राशि की वसूली के खिलाफ दायर सभी रिट याचिकाओं को…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार