ED; RJD नेता आलोक मेहता के 19 ठिकानों में छापा,85 करोड़ के लोन फ्रॉड मामला

पटना, एजेंसी, बिहार के पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता आलोक मेहता के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार(10 जनवरी) को छापेमारी की। ईडी की टीम बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और दिल्ली के करीब 19 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर रही है। यह कार्रवाई वैशाली शहरी विकास सहकारी बैंक में 85 करोड़ रुपए के लोन फ्रॉड मामले में की जा रही है। यह मामला फर्जी लोन खातों, नकली दस्तावेजों और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। छापे में बड़ी संख्या में दस्तावेजों की जांच की जा रही है।  

लोन फ्रॉड और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है मामला
आलोक मेहता पर आरोप है कि उन्होंने बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर लगभग 400 फर्जी लोन खाेला। इन खातों के आधार पर नकली और जाली वेयरहाउस और एलआईसी रिसीट्स का इस्तेमाल करते हुए फंड गलत तरीके से बांटा गया। इसके अलावा, इस धोखाधड़ी के पैसों को मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए छिपाने और गबन करने का आरोप भी लगाया गया है। इस मामले में कई बड़े अफसरों के फंसने की भी संभावना है।

चार राज्यों में 19 ठिकानों पर छापेमारी
ईडी ने बिहार के पटना और हाजीपुर में आलोक मेहता के सरकारी और निजी आवासों पर भी छापेमारी की। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, उत्तर प्रदेश के वाराणसी और दिल्ली में भी जांच चल रही है। सभी ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाए जा रहे हैं। ईडी की टीम अब इन जगहों से मिले दस्तावेजों और सबूतों की जांच कर रही है। ऐसे में संभव है कि इस मामले में जल्द ही बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।  

  • Related Posts

    PUBLIC; राजधानी में राजनीतिक अखाडा,आम जनता हलाकान, कर्मचारी संघ की तरह राजनीतिक दलों के आंदोलन पर बंदिश क्यों नहीं?

    अर्जुन तिवारी रायपुर, नई दिल्ली में गता दिवस लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास घेराव के विरोध में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपाई कांग्रेस भवन का घेराव…

    ACCIDENT; ट्रक से भिड़ी वन विभाग की सरकारी बोलेरो, रेंजर की मौत, 9 घायल

    गरियाबंद, छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-130C पर ध्रुवागुड़ी और बुढ़गेलटप्पा घाटी के बीच बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में वन विभाग के देवभोग वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर)…

    You Missed

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र