OATH CEREMONY;शपथ ग्रहण समारोह में ऐसी रहेगी यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था

रायपुर, राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में 13 दिसम्बर 2023 को नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , केन्द्रीय मंत्री मण्डल के सदस्य गण, अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री गण तथा राज्य के अनेक जिलों से विशिष्ठ व्यक्तियों के साथ ही साथ भारी संख्या में आमजन उपस्थित होंगे। इस दौरान सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था हेतु यातायात पुलिस रायपुर द्वारा निम्नानुसार मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित किया गया हैः-

*MIP PARKING(मंच पर आसीन होने वाले व्यक्ति)*:- कार्यक्रम मंच पर आसीन होने वाले अति0 विशिष्ठ व्यक्ति जिन्हे MIP पार्किंग पास जारी हुआ है वे रायपुरा चौक से गोल चौक, डीडी नगर मार्ग होकर हॉस्टल तिराहा से प्रवेश कर कार्यक्रम स्थल के बगल MIP पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे। 

*FAMILY PARKING ( मंत्री व विधायकों के परिजन)*:– कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले मंत्रीगण व विधायकों के परिजनों के वाहन रायपुरा चौक से गोल चौक, डीडी नगर मार्ग होकर हॉस्टल तिराहा से प्रवेश कर डी0डी0यू0 ऑडिटोरियम में FAMILY PARKING में अपना वाहन पार्क करेंगे। 

*VVIP PARKING(सेक्टर 01 एवं सेक्टर 04)*:– कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले व्हीव्हीआईपी जिन्हे सेक्टर 01 एवं सेक्टर 04 पास जारी हुआ है वे टाटीबंध चौक से जी.ई रोड होकर बस डिपो पार्किंग सेक्टर-04 एवं यूनिवर्सिटी मेन गेट से प्रवेश कर विप्र कालेज पार्किंग सेक्टर-01 में अपना वाहन पार्क करेंगे।

*VVIP PARKING (सेक्टर 02 एवं 03 पार्किंग)* :- कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले व्हीव्हीआईपी जिन्हे सेक्टर-02 एवं सेक्टर-03 पास जारी हुआ है वे रायपुरा चौक से गोल चौक, डीडी नगर होकर हॉस्टल तिराहा से  हॉस्टल पार्किंग सेक्टर-02 एवं यूनिवर्सिटी पार्किंग सेक्टर-03 में अपना वाहन पार्क करेंगे।

*मीडिया पार्किंग*:- सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक व प्रिण्ट मिडिया के वाहन एनआईटी परिसर में वाहन पार्क करेंगे। 

 *उपरोक्त के अतिरिक्त विभिन्न जिलों से आने वाले वाहनों के लिए निम्नानुसार मार्ग व पार्किंग निर्धारित किया गया है:-

01. सरगुजा-सुरजपुर-बलरामपुर-कोरिया-जशपुर-मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी जिले से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था:- उपरोक्त जिले से आने वाले विशिष्ठ नागरिक एवं कार्यकर्तागण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 से होकर सिलतरा बाई-पास मार्ग से टाटीबंध चौक होकर जी.ई. रोड से महोबा बाजार पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे। 

02. दुर्ग-राजनांदगांव-बालोद-कबीरधाम-मानपुर-मोहला-खैरागढ़ जिले से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग एवं पार्किंग व्यवस्था:- उपरोक्त जिलों से आने वाले विशिष्ठ व्यक्ति एवं कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-53 से होकर टाटीबंध चौक होकर जी.ई. रोड से महोबा एनआईटी पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे। 

03. बिलासपुर-मुंगेली-कोरबा-जांजगीर चांपा-रायगढ़-गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग एवं पार्किंग:- उपरोक्त जिले से आने वाले विशिष्ठ व्यक्ति एवं कार्यकर्तागण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 से होकर सिलतरा बाई-पास मार्ग से टाटीबंध चौक होकर जी.ई. रोड से महोबा बाजार पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे। 

04. गरियाबंद-धमतरी जिले से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग एवं पार्किंगः- उपरोक्त जिले से आने वाले कार्यकर्ता पचपेड़ीनाका चौक-भाठागांव चौक-कुशालपुर चौक-रायपुरा चौक-सरोना चौक से अरिहंत नगर सरोना पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।

05. सारंगढ-बिलाईगढ़-महासमुंद-बलौदाबाजार जिले से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग एवं पार्किंग:- उपरोक्त जिले से आने वाले विशिष्ठ व्यक्ति एवं कार्यकर्ता बलौदा बाजार मार्ग से विधानसभा-कचहरी चौक-शास्त्री चौक से जी.ई. रोड होकर आश्रम तिराहा से डगनियां रोड होकर सीएसईबी डगनिया एवं ईदगाह मैदान पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे। 

06. बस्तर-कोण्डागांव-कांकेर-दंतेवाड़ा-सुकमा-नारायणपुर-बीजापुर जिले से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए मार्ग एवं पार्किंग:- उपरोक्त जिले से आने वाले विशिष्ठ व्यक्ति एवं कार्यकर्तागण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 से पचपेड़ीनाका चौक-भाठागांव चौक-कुशालपुर चौक-रायपुरा चौक से सरोना चौक होकर अरिहंत नगर, सरोना पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    CRIME; पार्किंग को लेकर बहस और फिर पुलिस अफसर के वकील बेटे को जड़ दिया थप्पड़, युवक गिरफ्तार

    बिलासपुर, न्यायधानी बिलासपुर के सरकंडा इलाके में एक मामूली सी पार्किंग की जगह को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि बिलासपुर से रायपुर तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अशोक…

    HC; शादी का झांसा देकर बनाया संबंध रेप नहीं, बालिग महिला की सहमति से बना शारीरिक संबंध दुष्कर्म नहीं, ट्रायल कोर्ट का फैसला बीस साल बाद पलटा…

    बिलासपुर, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी का झांसा देकर बनाए गए शारीरिक संबंधों को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि महिला बालिग है, और उसकी…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां