CRIME; महादेव एप के तीन आरोपियों की न्यायिक रिमांड 20 दिसंबर तक बढ़ी, ईडी के अफसरों ने भी की पूछताछ

रायपुर, आनलाइन महादेव बेटिंग एप के तीन आरोपियों निलंबित एएसआइ चंद्रभूषण वर्मा, आरक्षक भीम सिंह यादव और कार ड्राइवर असीम दास की न्यायिक रिमांड कोर्ट ने 20 दिसंबर तक बढ़ा दी है। रायपुर सेंट्रल जेल में बंद तीनों आरोपियों की 14 दिन की न्यायिक रिमांड खत्म होने पर शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने मामले की सुनवाई करते हुए उनकी न्यायिक रिमांड बढ़ाने का फैसला सुनाया। अब तीनों को 20 दिसंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

महादेव एप आनलाइन सट्टेबाजी मामले में सेंट्रल जेल में बंद पांच आरोपियों से शुक्रवार को ईडी के अधिकारियों ने करीब एक घंटे तक पूछताछ की। ईडी की छह सदस्यीय टीम सुबह जेल पहुंची और निलंबित एएसआइ चंद्रभूषण वर्मा, सतीश चंद्राकर, आरक्षक भीम सिंह यादव, असीम दास, अनिल दम्मानी और सुनील दम्मानी से करीब एक घंटे तक पूछताछ की। बताया जा रहा है कि महादेव एप के प्रमोटर रवि उप्पल की दुबई से गिरफ्तारी के बाद ईडी के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। रवि उप्पल को दुबई से मुंबई लाने के बाद ईडी की टीम उसे रिमांड पर लेकर छत्तीसगढ़ आएगी। संभावना जताई जा रही है कि रवि उप्पल के सामने जेल में बंद आरोपियों को बैठाकर पूछताछ की जाएगी। इसी सिलसिले में शुक्रवार को इन आरोपियों से ईडी की टीम ने अलग-अलग पूछताछ कर भिलाई, रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों में फैले सट्टेबाजी के करोड़ों के कारोबार से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी ली।

छत्तीसगढ़ के साथ महाराष्ट्र में भी अपराध दर्ज

गौरतलब है कि महादेव बेटिंग एप मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रहा है। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र में इस मामले में अपराध भी दर्ज हुए हैं। ईडी ने मनी लांड्रिंग एक्ट में निलंबित पुलिस अधिकारी चंद्रभूषण वर्मा, आरक्षक भीमसिंह यादव और असीम दास को गिरफ्तार किया है। तीनों अभी जेल में बंद हैं।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    AACTION; 5 लाख रुपए की कॉस्मेटिक सामग्री समेत 12 प्रकार की मशीनें और 8 प्रकार के कच्चे माल जब्त, तीन उत्पादों के नमूने जांच के लिए भेजे गए

    0 बिना वैध अनुज्ञप्ति कॉस्मेटिक उत्पादों का निर्माण करने वाली फर्म पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्रवाई रायपुर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, रायपुर की टीम ने बिना वैध निर्माण…

    SC;माफी दिल से मांगनी चाहिए, दिमाग से नहीं !, सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना सांसद संजय राउत को याद दिलाई जिम्मेदारी

    नईदिल्ली, एजेंसी, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत और न्यायपालिका के संबंध में की गई अपनी सार्वजनिक टिप्पणियों को लेकर शुरू…

    You Missed

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    MARRIAGE; ग्रीस में शादी के बंधन में बंधे अनिरुद्ध और काव्या, पहली तस्वीर आई सामने, चेन्नई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    FILM; “गजब रात” के गजब मनोज बाजपेई…..

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    AIR SHOW; नवा रायपुर के सेंध लेक क्षेत्र में होगा एयर शो, 2 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से पांच हेलीकॉप्टर दिखाएंगे हैरतअंगेज करतब

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    FILM; 77 साल और ड्रीम गर्ल………………..

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    DEATH; नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार आज, पुणे स्थित फार्महाउस में राजकीय सम्मान संग होगी अंतिम विदाई

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत

    SONG; ‘आसू झरत हे दाई’ 11 अक्टूबर के होगी रिलीज, निर्माता शिव पटेल की भक्ति गीत