POLITICS;विधायक किरण सिंह देव होंगे छत्‍तीसगढ़ BJP के नए प्रदेश अध्‍यक्ष, अरुण साव की जगह सौंपी गई कमान

रायपुर, छत्‍तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने छत्‍तीसगढ़ प्रदेश संगठन के नए अध्‍यक्ष की घोषणा कर दी है। भाजपा ने किरण सिंह देव (Kiran Singh Dao) को छत्‍तीसगढ़ भाजपा का नया प्रदेश अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया है। किरण सिंह देव जगदलपुर से भाजपा के विधायक हैं।

पार्टी की ओर से जारी एक पत्र में पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने जेपी नडडा के हवाला देते हुए किरण सिंह देव को प्रदेश नियुक्‍त किया है। किरण सिंह देव अरुण साव की जगह लेंगे। विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अरुण साव उप मुख्‍यमंत्री बनाए गए हैं।

संघर्षशील नेता किरण सिंह देव

भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर बस्तर की जगदलपुर विधानसभा से किरण सिंह देव ने जीत हासिल की है। वे पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। यहां उन्होंने कांग्रेस के जतिन जायसवाल को 29834 वोटों से चुनाव हराया है। जगदलपुर बस्तर संभाग की एकमात्र ऐसी सीट है जो अनारक्षित है।

यहां से भाजपा ने संतोष बाफना की जगह किरण सिंह देव को टिकट दिया था। किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। संतोष बाफना दो बार विधायक थे, पर 2018 के चुनाव में कांग्रेस के रेखचंद जैन ने बीजेपी के प्रत्याशी संतोष बाफना को हराया था।

61 वर्षीय किरण सिंह देव रियासत कालीन जमींदार परिवार से आते हैं। उनके पिता का नाम लक्ष्मी नारायण देव है। उन्होंने वर्ष 1985 में रविशंकर विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री ली। फिर 1989 में रविशंकर विश्वविद्यालय से ही एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। उनका व्यवसाय अधिवक्ता होने के साथ ही कृषि भी है। किरण सिंह देव का विवाह रीना सिंह देव से हुआ है। रीना सिंह देव शासकीय शिक्षिका हैं। उनकी एक बेटी है जिसका नाम राशि सिंह देव है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; 17 मार्च को विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस की जंगी तैयारी,प्रभारी महासचिव सचिन पायलट होंगे शामिल

    0 पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी सचिव एस सम्पत, जरिता लेतफ्लांग एवं विजय जांगिड़ ने तैयारियों की समीक्षा की रायपुर, मंगलवार 17 मार्च को विधानसभा घेराव के लिए कांग्रेस ने…

    POLITICS; आम आदमी पार्टी के पुराने साथी मुन्ना बिसेन प्रांतीय कोषाध्यक्ष बने,जयदीप और शिव की भी नियुक्ति

    रायपुर, आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करते हुए पार्टी के पुराने संघर्षशील साथी मुन्ना बिसेन को प्रांतीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां