POLITICS; न्याय यात्रा की तैयारी की समीक्षा करेंगे प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, कल बनेगी रणनीति

रायपुर,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारो से चर्चा करते हुये कहा कि 14 जनवरी से न्याय यात्रा शुरू हो रही है। मणीपुर से लेकर मुम्बई तक और छत्तीसगढ़ में भी लगभग 536 से अधिक किलोमीटर होकर गुजरेगी। रायगढ़ से होकर 7 जिलों सरगुजा तक न्याय यात्रा जायेगी। कांग्रेस पार्टी ने न्याय यात्रा की जोर शोर से तैयारी शुरू कर दी गयी है। 11 जनवरी को नव नियुक्त प्रभारी सचिन पायलट रायपुर आ रहे है और न्याय यात्रा के बारे में चर्चा करेंगे और न्याय यात्रा के स्वागत को अंतिम रूप देंगे।  

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं नव-नियुक्त छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट की उपस्थिति में 11 जनवरी 2024 को दोपहर 3 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन, रायपुर में प्रदेश कार्यकारिणी (कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, कार्य. सदस्य, संयुक्त महामंत्री एवं सचिव), समस्त एआईसीसी सदस्यगण, समस्त विधायक, प्रत्याशीगण, जिला, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सहित मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश अध्यक्षों की बैठक रखी गई है। इसमें प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेतागण विशेषरूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी, आसन्न लोकसभा चुनाव पर चर्चा की जायेगी।
उन्होंंने कहा कि हमने प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री बनने के बाद मीडिया के माध्यम से बधाई दिया था। भाजपा आदिवासी मुख्यमंत्री की सबसे बड़ा यह चुनौती है जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा बचाने का। देश में केन्द्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक 2 उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिये डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से एक साथ मिलकर काम कर रही है। आदिवासी मुख्यमंत्री बने 1 महिने से ज्यादा हो गये लेकिन सबसे ज्यादा हमला आदिवासियों के ऊपर हुआ है।

हसदेव वनों की कटाई– जनवरी 2018 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ग्राम सभा थी वहां के निवासियों की एक ही मांग है फर्जी ग्रामसभा की जांच करवाई जाये। जब नंदराज पहाड़ में हजारो आदिवासी हड़ताल कर फर्जी ग्रामसभा का मांग कर उनको जांच करा कर उस ग्रामसभा सही पाया जाता है तो हसदेव पर क्यों नहीं। प्रदेश के मुख्यमंत्री आदिवासी, वनमंत्री आदिवासी और उसके बाद आदिवासी को न्याय नहीं मिलेगा तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार में इससे बड़ा दुर्भाग्य की बात क्या होगी ?

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    BJP;भाजपा की समरसता भोज में उमडे कार्यकर्ता, सीएम साय सहित नेताओं ने किया बाबा का स्मरण

    0 डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाजपा रायपुर का व्यापक जनसंपर्क रायपुर, भारतीय संविधानके निर्माता, भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला…

    POLITICS; कंडोम बनाने वाली कंपनी को पैथोलॉजी टेस्ट का ठेका, कमीशनखोरी का अभिनव प्रयास

    0 कांग्रेस का आरोप- भ्रष्टाचार का पीपीपी मॉडल छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कारायपुर,अस्पतालों की पैथोलॉजी को ठेके पर दिये जाने पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……