LOK SABHA ELECTIONS; नमो एप से प्रदेश में चलेगा विशेष अभियान, भाजपा तैयार कर रही रणनीति

रायपुर, भाजपा लोकसभा चुनाव साधने नमो एप की मदद से प्रदेश में विशेष अभियान चलाने की तैयारी में है। पार्टी लोगों को नमो एप से जोड़कर विकसित भारत अभियान में भारत एंबेसडर बनाएगी। सांसद, विधायक और संगठन के पदाधिकारियों को 100 दिनों तक लगातार एप के माध्यम से विकसित भारत की जानकारी देनी होगी।

इंटरनेट मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करना होगा, इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने और उन्हें एंबेसडर बनाने का दिया गया लक्ष्य पूरा करना होगा। 100 दिनों के चैलेंज में सांसद को 30 हजार, विधायक को 15 हजार, प्रदेश पदाधिकारियों को 10 हजार, जिला पदाधिकारी को पांच हजार तथा मंडल पदाधिकारियों को एक-एक हजार एंबेसडर बनाने का लक्ष्य दिया गया है।

इसकी निगरानी सीधे केंद्रीय कार्यालय से की जाएगी। नमो एप विकसित भारत एंबेसडर और राम मंदिर दर्शन योजना को लेकर गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में गुरूवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें नमो एप के उपयोग और विकसित भारत एंबेसडर के 100 दिवसीय चैलेंज को लेकर जिला संयोजकों और सह संयोजकों को प्रशिक्षण दिया गया।

इंटरनेट मीडिया पर करना होगा प्रचारित राष्ट्रीय संयोजक कुलदीप चहल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लोगों को नमो एप्लिकेशन के माध्यम से विकसित भारत के एंबेसडर बनने और विकास के संदेश को बढ़ाने का आह्वान किया है। इसके लिए बकायदा 100 दिवसीय चैलेंज भी दिया गया। 100 दिनों तक लगातार नमो ऐप के माध्यम से मिलने वाली विकसित भारत की जानकारी को इंटरनेट मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के साथ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DEATH; कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मौत, 1984 दंगों में मिली थी उम्रकैद की सजा

    नईदिल्ली, कांग्रेस के पूर्व सांसद और 1984 के दंगों में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार की मौत हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल…

    POLITICS; मोहन भागवत के दौरे के पहले अमेरिका में USCIRF ने उठाई मांग ‘RSS पर बैन और उनके नेताओं को न दिया जाए सम्‍मान…

    नईदिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर कई बार अलग-अलग तरह की बयानबाजी की गई है. देश के कई हिस्सों में उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगाई गई थी. हालांकि…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार