POLITICS; कांग्रेस को महाराष्ट्र में बड़ा झटका, मिलिंद देवड़ा ने पार्टी छोड़ी, शिंदे शिवसेना में होंगे शामिल

मुंबई, एजेंसी, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को महाराष्ट्र में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व सांसद और युवा नेता मिलिंद देवड़ा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मिलिंद देवड़ा के पिता मुरली देवड़ा भी कांग्रेस के बड़े नेता रहे हैं। मिलिंद दक्षिण मुंबई से लोकसभा सदस्य रहे हैं। हालांकि पिछले दो चुनावों (2014 और 2019) में उन्हें भाजपा-शिवसेना गठबंधन के उम्मीदवार अरविंद सावंत के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा है।

बता दें कि मिलिंद देवड़ा दक्षिण मुंबई से दो बार सांसद रहे हैं। साथ ही वह मनमोहन सरकार में मंत्री भी रहे हैं। इसके अलावा वह मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। इस्तीफा देने से पहले वह पार्टी के अखिल भारतीय संयुक्त कोषाध्यक्ष थे।

मिलिंद देवड़ा ने क्यों छोड़ी कांग्रेस

मिलिंद देवड़ा से इस बड़े फैसले के पीछे उद्धव ठाकरे का जिम्मेदार माना जा रहा है। दरअसल, इंडिया गठबंधन के सीटों के बंटवारे के दौरान उद्धव ने कहा है कि दक्षिण मुंबई सीट वे अपने पास रखा चाहते हैं, क्योंकि वहां से अभी उद्धव गुट के अरविंद सावंत सांसद है। ऐसे में मिलिंद देवड़ा को आशंका है कि कांग्रेस उनका पत्ता काट सकती है। अब कहा जा रहा है कि वे शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं।

भारत जोड़ों न्याय यात्रा से पहले झटका

मिलिंद देवड़ा ने यह फैसला उस दिन लिया, जब राहुल गांधी मणिपुर से भारत जोडो न्याय यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। अब महाराष्ट्र और खासतौर पर मुंबई में कांग्रेस की परेशानी बढ़ने वाली है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    DEATH; कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मौत, 1984 दंगों में मिली थी उम्रकैद की सजा

    नईदिल्ली, कांग्रेस के पूर्व सांसद और 1984 के दंगों में उम्रकैद की सजा काट रहे सज्जन कुमार की मौत हो गई है. सूत्रों के मुताबिक, उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल…

    POLITICS; मोहन भागवत के दौरे के पहले अमेरिका में USCIRF ने उठाई मांग ‘RSS पर बैन और उनके नेताओं को न दिया जाए सम्‍मान…

    नईदिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर कई बार अलग-अलग तरह की बयानबाजी की गई है. देश के कई हिस्सों में उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगाई गई थी. हालांकि…

    You Missed

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल, 5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    MISS WORLD;मिस वर्ल्ड की रेस में भारत की निकिता पोरवाल,  5 सितंबर को होगा ‘मिस वर्ल्ड 2026’ का ग्रैंड फिनाले 

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    TOURISM; पीपीपी मॉडल पर चित्रकोट जल प्रपात के पास तीरथ गांव में 25 करोड़ रूपए की लागत से बनेगी टेंट सिटी

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार