POLITICS;’अब BSP फ्री में समर्थन नहीं देने वाली…’, मायावती ने अपने जन्‍मद‍िन पर लोकसभा चुनाव को लेकर बताया अपना प्‍लान

लखनऊ, एजेंसी, बसपा प्रमुख मायावती आज अपना 68वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर मायावती ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर भाजपा, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ने का एलान भी कर द‍िया। मायावती ने कहा क‍ि बसपा अब पूरे दम के साथ चुनाव लड़ेगी और अब फ्री में समर्थन नहीं देने वाली है।

बसपा प्रमुख मायावती ने अपने जन्मदिन के मौके पर लखनऊ में कहा, “पार्टी से जुड़े लोग 15 जनवरी, मेरे जन्मदिन के अवसर को ‘जन कल्याणकारी दिवस’ के रूप में मनाते हैं। उत्तर प्रदेश में हमारी 4 बार की सरकार के दौरान, हमने दलितों, मुसलमानों, गरीबों सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम किया। हमारी सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की नकल अन्य पार्टियों की सरकारें कर रही हैं।”

मायावती ने कहा, “पार्टी कार्यकर्ताओं को इस बात से अवगत होने की जरूरत है कि कैसे सपा (समाजवादी पार्टी) प्रमुख ने भारत गठबंधन के संबंध में बसपा को गुमराह करने के लिए गिरगिट की तरह बसपा प्रमुख के प्रति अपना रवैया बदल दिया।

‘प्राण प्रत‍िष्‍ठा समारोह में शामि‍ल होने को लेकर क्‍या बोलीं मायावती?

मायावती ने कहा, “मुझे अयोध्या में राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है, लेकिन किसी अन्य काम में व्यस्त होने के कारण मैंने कोई निर्णय नहीं लिया है। हम 22 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम का स्वागत करते हैं, हम भी बाबरी मस्जिद को लेकर भविष्य में होने वाले किसी भी कार्यक्रम का स्वागत है। हम सभी धर्मों की समानता की विचारधारा में विश्वास करते हैं।

“मायावती ने कहा, “हाल ही में मैंने आकाश आनंद को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित किया है। इसके बाद मीडिया में यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि मैं राजनीति से संन्यास ले सकती हूं। मैं स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि मैं राजनीति में बनी रहूंगी। पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करना है।”

बसपा अकेले लड़ेगी लोकसभा चुनाव: मायावती

लोकसभा चुनाव को लेकर बसपा प्रमुख ने कहा, ”मैं साफ कर देना चाहती हूं कि बहुजन समाज पार्टी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी, किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी।”

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    POLITICS; क्रॉस-वोटिंग के लिए कांग्रेस ने उडीसा के तीन विधायकों को किया निलंबित …

    भुवनेश्वर, उडीसा कांग्रेस ने मंगलवार को हाल ही में हुए राज्यसभा चुनावों के दौरान पार्टी के व्हिप का उल्लंघन करने के आरोप में तीन विधायकों को निलंबित कर दिया. यह…

    PROTFST; राजधानी में कांग्रेस का हल्लाबोल, बड़ी संख्या में विधानसभा का घेराव करने निकले कार्यकर्ता,पायलट ने सरकार पर किया हमला

    रायपुर, राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस ने हल्लाबोल प्रदर्शन किया. कांग्रेस मनरेगा का नाम बदलने और गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों सहित कई मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव किया.…

    You Missed

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    BOLLYWOOD; विवाहित नायिकाएं…….

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    SC; ‘जब तक नया टाइटल नहीं बताओगे, फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे’, सुको की घूसखोर पंडत पर डायरेक्टर को फटकार

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    ACTRESS;मीनाक्षी शेषाद्री 62 साल की उम्र में बिखेर रही जलवा, शॉर्ट्स और टॉप में समुंदर किनारे आईं नजर

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    BIGG BOSS; गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, चमचमाती ट्रॉफी के साथ मिला 50 लाख नकद इनाम

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां

    FASHION; 45 की श्वेता तिवारी की जैसे घटा गई 15 साल उम्र!, शर्ट के साथ पैंट्स पहन गिराईं बिजलियां