FOREST; रेस्ट हाउस का बिजली बिल साढ़े चार लाख, कब्जा जमाने वाले एसडीओ व अधीक्षक से होगी वसूली

बिलासपुर,  बिलासपुर वनमंडल का कोनी स्थित रेस्टहाउस में समाजिक वानिकी के एसडीओ व सीसीएफ कार्यालय में पदस्थ अधीक्षक का कब्जा है। अधीक्षक ने तो रेस्ट हाउस के अलावा ट्रेनर क्वार्टर व कुछ दिन पहले अलाट सरकारी क्वार्टर भी अपने पास रखा है। रेस्ट हाउस में लगातार बिजली के उपयोग की वजह से चार लाख 60 हजार का बिल आया है। अब जब मामला उजागर हो गया है डीएफओ ने दोनों अफसरों से ही बिजली बिल की राशि वसूलने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही रेस्ट हाउस खाली कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

रेस्ट हाउस के कमरे एक या दो दिन के लिए दिए जाते हैं। लेकिन , समाजिक वानिकी के एसडीओ सीएल निर्वाण और अधीक्षक एमएल मेहरा नियमों को ताक में रखकर डेढ़ साल कब्जा जमाए बैठे हैं। जब उन्होंने बिलासपुर में पदस्थापना हुई थी, तब तत्कालीन व्यवस्था सरकारी आवास आवंटित नहीं होने के कारण रेस्ट हाउस का कक्ष दिया गया था। लेकिन, बाद में उन्होंने इसे नहीं छोड़ा। अधीक्षक ने तो रेस्ट हाउस के अलावा ट्रेनर क्वार्टर भी कब्जा जमा लिया। इतना ही नहीं कुछ दिनाें पर उन्हें सरकारी क्वार्टर अलाट हुआ। इसकी चाबी भी वह रखे हुए हैं।

हैरानी की बात है कि वह हाउस रेंट ले रहे हैं। उच्च पद पर होने के कारण रेस्ट हाउस खाली कराने की हिम्मत रेंजर या उससे नीचे के अधिकारी नहीं जुटा पाए। डेढ़ साल से वह बिजली, पानी, गिजर व एसी की सुविधा का लाभ ले रहे हैं। अब तो बिजली कंपनी ने रेस्ट हाउस का भारी भरकम बिल थमा दिया है। जिससे अफसरों की चिंता बढ़ गई है। जाहिर है कि भुगतान नहीं होने की स्थिति में कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी हो सकती है। इसे देखते हुए ही डीएफओ ने आदेश जारी कर दोनों से बिल का भुगतान कराने के लिए अधीनस्थ अधिकारियों को कहा है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    FOREST; छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ की सचिव किरण गुप्ता की प्रतिनियुक्ति समाप्त,मिश्रा नए सचिव होंगे

     रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ में पदस्थ संयुक्त आयुक्त सहकारिता एवं सचिव श्रीमती किरण गुप्ता का तबादला हो गया है । आज उन्हें भारमुक्त कर दिया गया। श्रीमती किरण गुप्ता…

    SCHOOL; निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूली पर लगेगी लगाम, सीएस के सख्त निर्देश

    0 शिक्षा के व्यावसायीकरण को रोकने फीस विनियमन अधिनियम का कड़ाई से पालन कराएं-मुख्य सचिव विकासशील रायपुर, राज्य के कतिपय निजी विद्यालयों द्वारा पालकों से उनके पाल्यों के अध्यापन हेतु…

    You Missed

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…