SATTA;महादेव सट्टा में आपरेटर गिरीश और सूरज को 14 दिन की जेल

 रायपुर, महादेव एप सट्टेबाजी मामले में (प्रवर्तन निदेशालय) ईडी की गिरफ्त में आए भोपाल के मुख्य आपरेटर गिरीश तलरेजा और कोलकाता निवासी सूरज चोखानी की सोमवार को रिमांड अवधि के समाप्त होने ईडी की विशेष कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। ईडी को सूरज चोखानी और गिरीश तालरेजा से हिरासत में पूछताछ कई राजफाश हुए हैं। जिसके आधार पर अब ईडी उनकी संपत्ति की जानकारी मिली है।

गिरीश तलरेजा लोटस-365 एप के अवैध संचालन में रतन लाल जैन उर्फ अमन और सौरभ चंद्राकर के साथ भागीदार है। गिरीश तलरेजा को लोटस-365 की आय को वैध बनाने में सक्रिय भूमिका निभाते हुए पाया गया। जिसके आधार पर कोलकाता, हरियाणा, दिल्ली, एमपी, महाराष्ट्र और गोवा में कई स्थानों पर जांच की गई थी।

इस जांच में पुणे, महाराष्ट्र से संचालित होने वाली लोटस 365 की शाखाएं भी शामिल थीं। जांच में पता चला कि इस शाखा द्वारा प्रति महीने 50 करोड़ का सट्टा कैश संभाला जा रहा था। गिरीश तलरेजा को इस शाखा के ‘कैश हैंडलिंग वाट्सएप ग्रुप’ के सदस्यों में से भी एक पाया गया। तलाशी के बाद एक करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए थे।

शेयर निवेश की आड़ में आय को वैध बनाया

हरि शंकर टिबरेवाल ने भारतीय कंपनियों के लिए शेयर निवेश की आड़ में आय को वैध बनाने और छिपाने के लिए सूरज चोखानी का इस्तेमाल किया। हरि शंकर टिबरेवाल के सहयोगियों के नियंत्रण वाली भारतीय कंपनियों के पास 29 फरवरी तक 580 करोड़ रुपये का स्टाक पोर्टफोलियो रखा है। वहीं विदेशी संस्थाओं ने भी एफपीआइ के जरिए भारत में निवेश किया। उनका भी स्टाक पोर्टफोलियो 606 करोड़ रुपये पाया गया है। कुल 1180 करोड़ से ज्यादा का स्टाक पोर्टफोलियो इन कंपनियों के पास है।

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    WILD LIFE; पैंगोलिन के साथ धरे गए अंतर्राज्यीय तस्कर, 50 करोड़ में सौदा करने पखांजूर से लाए थे रायपुर…

    रायपुर, वन जीवों के तस्करों की राजधानी रायपुर तक धमक होने लगी है. राजधानी में जिंदा पैंगोलिन के साथ 2 तस्करों को वन विभाग ने गिरफ्तार किया है. तस्कर 50 करोड़…

    NEGLIGENCE;10 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं अतिरिक्त मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, करेंसी टावर में लापरवाही उजागर

    रायपुर, राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब छत्तीसगढ़ शासन की अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) ऋचा शर्मा लिफ्ट में फंस गईं।…

    You Missed

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; दुखती रग और धुरंधर…..

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; धुरंधर, फिल्म बड़ी नहीं लंबी होनी चाहिए…

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……

    FILM; आनंद, कभी मरा नहीं  करते……