WEATHER; प्रदेश में पारा 44.8 डिग्री पहुंचा, आज से अंधड़ चलने व बारिश की संभावना

रायपुर, प्रदेश में भीषण गर्मी शुरू हो गई है और पारा 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शुक्रवार को एआरजी डोंगरगढ़ का अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर की तपती धूप के साथ ही अब गर्म हवाओं के थपेड़े भी चलने शुरू हो गए है। दिन के साथ ही रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हो गई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शनिवार से मौसम का मिजाज थोड़ा बदल सकता है।

प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में  अंधड़ चलने व बिजली गिरने की संभावना है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अंधड़ चलने के साथ ही बारिश भी होगी। अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा, दक्षिण छत्तीसगढ़ में तापमान में गिरावट संभावित है। तापमान में हुई बढ़ोतरी के कारण अब उमस बढ़ती जा रही है और गर्म हवाएं भी चलने लगी है। उमसे ने बेचैनी भी बढ़ा दी है और लोग हलाकान होने लगे है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शनिवार को जहां प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ व बारिश की संभावना है,वहीं राजनांदगांव, दुर्ग व रायपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में ग्रीष्म लहर भी चलने की संभावना है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मराठवाड़ा व उसके आसपास 0.9 ऊंचाई तक फैला है। इसके प्रभाव से शनिवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ छीटें पड़ सकते है। बारिश की गतिविधि अलग-अलग क्षेत्रों में होगी,अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा,लेकिन दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान घट सकता है।

यह रहा अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

रायपुर 42.8

बिलासपुर 42.4

पेंड्रा रोड 41.3

अंबिकापुर 40.5

जगदलपुर 41.8

  • Narayan Bhoi

    Narayan Bhoi is a veteran journalist with over 40 years of experience in print media. He has worked as a sub-editor in national print media and has also worked with the majority of news publishers in the state of Chhattisgarh. He is known for his unbiased reporting and integrity.

    Related Posts

    TIGER; दुनिया में पहली बार एक साथ दिखे ‘ब्लैक टाइगर’, कैमरा देखते ही ‘शावकों’ ने दिया ऐसा पोज

    भुवनेश्वर, दुनिया में ‘दुर्लभ ब्लैक टाइगर’ की एक तस्वीर ने सबको रोमांचित कर रखा है। जंगल में बाघिन के साथ घूमते तीन काले बाघ शावकों की तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल…

    IRAN WAR; ईरान-इजरायल युद्ध के बाद भारत अलर्ट, भारतीयों को तुरंत देश छोड़ने को कहा

    नईदिल्ली, एजेंसी, पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं. अप्रैल में लागू हुए युद्धविराम के बाद पहली बार ईरान ने सीधे इजराइल पर मिसाइलों की बौछार…

    You Missed

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    FILM; “लगान” वसूली की रजत जयंती

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    BOLLYWOOD; बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ी फिल्म की हीरोइन ने चुपचाप अमीर व्यापारी से रचाई शादी, 30 की उम्र में एक्टिंग को कहा अलविदा

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    FASHION; ब्यूटी कांटेस्ट और फिल्मों की नायिका….

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    DEATH; दिग्गज सिंगर आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, कई महीनों से चल रही थीं बीमार

    BOLLYWOOD; 84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD;  84 साल के कृत्रिम जितेंद्र

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’

    BOLLYWOOD; शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-‘अब हम 3 हो गए’